Voice AI Startup Navana.ai ने रॉनी स्क्रूवाला की अगुवाई में जुटाए INR 40 करोड़

Voice AI Startup Navana.ai ने रॉनी स्क्रूवाला की अगुवाई में जुटाए INR 40 करोड़

Voice AI Startup Navana.ai ने रॉनी स्क्रूवाला की अगुवाई में जुटाए INR 40 करोड़
एंटलर इंडिया, शरद सिंघी, संदीप सिंघल, पाउला मारिवाला और अन्य निवेशकों ने भी लिया हिस्सा

Navana.ai भारत की एक फुल-स्टैक Voice AI कंपनी है, जो रेगुलेटेड एंटरप्राइजेज को ऑन-प्रिमाइस डिप्लॉयमेंट के जरिए डेटा प्राइवेसी और अनुपालन से समझौता किए बिना Voice AI आधारित बिजनेस समाधान उपलब्ध कराती है।

रेगुलेटेड एंटरप्राइजेज के लिए काम करने वाली प्रमुख सॉवरेन Voice AI कंपनी Navana.ai ने आज घोषणा की कि उसने प्रसिद्ध उद्यमी और निवेशक रॉनी स्क्रूवाला की अगुवाई में सीरीज A फंडिंग राउंड में INR 40 करोड़ जुटाए हैं। इस राउंड में शरद सिंघी, एंटलर इंडिया, संदीप सिंघल और पाउला मारिवाला सहित अन्य निवेशकों ने भी हिस्सा लिया है। कंपनी अपने प्रोपाइटरी स्पीच मॉडल्स के जरिए अलग-अलग Indic भाषाओं में अपनी पहुंच पूरे भारत में बढ़ा रही है।

इस नई फंडिंग का इस्तेमाल BFSI एंटरप्राइजेज के बीच कंपनी की तैनाती बढ़ाने, भारतीय भाषाओं और बोलियों के लिए स्पीच मॉडल्स में नए प्रयोग जारी रखने और कंपनी के AI Contact Centre तथा ऑटोमेटेड इवैल्यूएशन प्लेटफॉर्म के प्रोडक्ट डेवलपमेंट को आगे बढ़ाने में किया जाएगा।

Navana.ai ने BFSI एंटरप्राइजेज के लिए Voice AI समाधान का विस्तार किया

Navana.ai ने Bajaj Finserv, Protean, Ujjivan Small Finance Bank, Jana Small Finance Bank और Grihum Housing Finance जैसे प्रमुख BFSI खिलाड़ियों के साथ 100 मिलियन से अधिक Voice AI मिनट्स की सेवाएं दी हैं। कंपनी Voice AI के जरिए सेल्स, कलेक्शंस, अनुपालन और कस्टमर सपोर्ट जैसे कॉल सेंटर से जुड़े बिजनेस कार्यों को ऑटोमेट करने में मदद करती है।

भाइयों राउल नानावती और जय नानावती द्वारा को-फाउंड की गई इस कंपनी का मिशन एक आसान सोच पर आधारित है। भारत में केवल 6–10% लोग अंग्रेजी बोलते हैं और सिर्फ 38% परिवार डिजिटल रूप से साक्षर हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में भारतीय English-first डिजिटल सेवाओं से बाहर रह जाते हैं। लोगों की अपनी भाषा और बोली में Voice AI उपलब्ध कराकर Navana.ai का लक्ष्य इस अंतर को कम करना है, वह भी देश के 1 अरब से अधिक इंटरनेट यूजर्स के स्तर पर।

Navana.ai ने 12 भारतीय भाषाओं और 45 बोलियों में प्रोपाइटरी स्पीच मॉडल्स तैयार किए हैं। इन्हें वास्तविक भारतीय भाषण डेटा का इस्तेमाल करके बनाया गया है, ताकि ये शोर, एक साथ बोलने वाली आवाजों, कोड-स्विचिंग और अलग-अलग क्षेत्रीय लहजों को बेहतर तरीके से समझ सकें। कंपनी ने IISc Bengaluru, IIT Madras, Microsoft Research और Gates Foundation जैसी संस्थाओं के साथ लंबे समय से ओपन-सोर्स सहयोग के जरिए इस क्षेत्र में योगदान दिया है। IISc के साथ Navana.ai ने RESPIN को ओपन-सोर्स किया है, जिसमें 45 बोलियों को कवर करने वाला 10,000 घंटे का स्पीच कॉर्पस शामिल है। यह उपलब्ध सबसे बड़े ओपन Indic स्पीच डेटासेट्स में से एक है।

Navana.ai के Bodhi ने Voice AI बेंचमार्क में सबसे अधिक सटीकता दर्ज की

Navana.ai द्वारा विभिन्न भारतीय Voice AI प्लेटफॉर्म्स के बीच वास्तविक स्पीच सैंपल्स का इस्तेमाल करके किए गए बेंचमार्किंग अभ्यास में कंपनी के Bodhi ने बाजार में सबसे अधिक सटीकता दर्ज की। इससे यह वास्तविक कस्टमर बातचीत को संभालने में बेहद सक्षम साबित हुआ है।

कंपनी की फंडिंग की घोषणा करते हुए Navana.ai के को-फाउंडर और सीईओ राउल नानावती ने कहा, “शुरुआत से ही Navana.ai का मिशन हर भारतीय तक डिजिटल सेवाओं की पहुंच बनाना रहा है, चाहे वह कहीं भी रहता हो। भारत ने पिछले एक दशक में पहचान, कनेक्टिविटी और पेमेंट्स जैसी महत्वपूर्ण डिजिटल सुविधाओं का मजबूत आधार तैयार किया है। अब अगला दशक सार्थक ऑटोमेशन का है। हमारा मानना है कि Voice AI ऑटोमेशन को हर भारतीय के जीवन में उपयोगी बनाने में मदद करेगा, चाहे उसकी भाषा या साक्षरता का स्तर कुछ भी हो। हम रॉनी स्क्रूवाला के साथ साझेदारी कर भारत की सॉवरेन AI इंफ्रास्ट्रक्चर को अगले स्तर तक ले जाने और BFSI इंडस्ट्री के कुछ सबसे बड़े नामों के साथ इसे बड़े स्तर पर पहुंचाने को लेकर उत्साहित हैं।”

निवेशक रॉनी स्क्रूवाला ने कहा, “Navana.ai ऐसी समस्या का समाधान कर रही है, जिसके लिए बड़े ग्लोबल और जनरलाइज्ड AI मॉडल्स बनाए ही नहीं गए हैं। यह समस्या भारत की भाषाई जटिलता और विविधता से जुड़ी है। Voice AI भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने जा रहा है और जल्द ही यह INR 9,500 करोड़ की कैटेगरी बन सकता है। हालांकि, भारत में Voice AI मॉडल्स तैयार करते समय सबसे महत्वपूर्ण बात सेवाओं की कीमत नहीं, बल्कि यह है कि कस्टमर का डेटा वास्तव में कहां रखा गया है और क्या मॉडल्स रेगुलेटर्स के नियमों के अनुरूप हैं। Navana.ai इसी समस्या का समाधान करती है और भारत के एंटरप्राइजेज के लिए एक भरोसेमंद Voice AI पार्टनर साबित हो रही है।”


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities