भारत के पर्सनल केयर ब्रांड Nat Habit ने सीरीज C फंडिंग राउंड में ₹142 करोड़ जुटाए हैं। इस फंडिंग राउंड का नेतृत्व Trident Growth Partners ने किया। Nat Habit की स्थापना 2019 में स्वागतिका दास और गौरव अग्रवाल ने की थी। इस फंडिंग राउंड में पूरी राशि नए निवेश के रूप में जुटाई गई। कंपनी के मौजूदा निवेशकों Bertelsmann India Investments, Mirabilis Investment Trust और Sharrp Ventures ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा, नए निवेशकों Physis Capital और Hero Family Office ने भी निवेश किया।
कंपनी की सालाना अनुमानित ग्रॉस रेवेन्यू दर ₹330 करोड़ तक पहुंच गई है। Nat Habit अब तक भारत के 60 लाख से अधिक परिवारों तक अपने प्रोडक्ट्स पहुंचा चुका है। कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में हेयर केयर, स्किन केयर, बॉडी केयर और बेबी केयर शामिल हैं।
नेचुरल पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग पर फोकस
Trident Growth Partners के मैनेजिंग पार्टनर अतुल गुप्ता ने कहा कि भारत के पर्सनल केयर बाजार में पूरे परिवार के लिए उपयुक्त नेचुरल प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ रही है। उनके अनुसार, Nat Habit ने अपने ‘Fresh Ayurveda’ मॉडल के जरिए कारोबार विकसित किया है, जिसे कंपनी की इन-हाउस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D), फॉर्मूलेशन और मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं का समर्थन मिला है।
अतुल गुप्ता ने कहा कि कंपनी अब विकास के एक महत्वपूर्ण चरण में है। उन्होंने संस्थापकों की उस क्षमता का भी उल्लेख किया, जिसके तहत कंपनी ने प्रॉफिटेबिलिटी और अपने मूल बिजनेस मॉडल को बनाए रखते हुए कारोबार का विस्तार किया है। Trident Growth Partners कंपनी के संस्थापकों और अपने ऑपरेटिंग पार्टनर्स के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने और ऑनलाइन व ऑफलाइन चैनलों के जरिए ब्रांड का विस्तार करने पर काम करेगा।
Fresh Ayurveda मॉडल के जरिए प्रोडक्ट डेवलपमेंट
Nat Habit का बिजनेस मॉडल ‘Fresh Ayurveda’ पर आधारित है। इसके तहत पारंपरिक आयुर्वेदिक सिद्धांतों को आधुनिक विज्ञान के साथ जोड़कर पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स विकसित किए जाते हैं। कंपनी इन-हाउस रिसर्च एंड डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं के जरिए अपने प्रोडक्ट्स की फॉर्मूलेशन तैयार करती है।
कंपनी इस फंडिंग का इस्तेमाल तीन प्रमुख क्षेत्रों में करेगी। पहला, रोजमर्रा की पर्सनल केयर जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करना। दूसरा, क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन रिटेल के जरिए डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ाना। तीसरा, टियर-2 और टियर-3 शहरों सहित नए बाजारों में अपनी डिजिटल पहुंच मजबूत करना। इसके साथ ही, कंपनी अपने Fresh Ayurveda मॉडल को आगे बढ़ाने के लिए फॉर्मूलेशन और मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को भी मजबूत करेगी।
नए बाजारों और अधिक परिवारों तक पहुंचने की योजना
Nat Habit की, को-फाउंडर स्वागतिका दास ने कहा, “हमने Nat Habit की शुरुआत इस विश्वास के साथ की थी कि नेचुरल पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स में ताजगी और प्रभावशीलता से समझौता नहीं होना चाहिए। इसी सोच ने हमारी यात्रा को दिशा दी है। हमने अपने फॉर्मूलेशन खुद विकसित किए और ऐसा ब्रांड बनाया, जो रोजमर्रा की पर्सनल केयर दिनचर्या में आयुर्वेद के लाभ पहुंचाता है।
समय के साथ उपभोक्ताओं से मिले भरोसे और प्रतिक्रिया ने हमारे विश्वास को मजबूत किया है और हमें बड़े स्तर पर आगे बढ़ने का आत्मविश्वास दिया है। अब हमारा लक्ष्य भारत के अधिक से अधिक परिवारों तक अपने प्रोडक्ट्स पहुंचाना है। यह निवेश इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे हमें प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाने, क्विक-कॉमर्स और ऑफलाइन रिटेल में अपनी मौजूदगी मजबूत करने और उभरते बाजारों तक पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी। Nat Habit के विकास के अगले चरण में Trident Growth Partners का स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है।”