NDude Labs का Nutriventia में निवेश, R&D और ग्लोबल विस्तार के लिए मिलेगा फंड

NDude Labs का Nutriventia में निवेश, R&D और ग्लोबल विस्तार के लिए मिलेगा फंड

NDude Labs का Nutriventia में निवेश, R&D और ग्लोबल विस्तार के लिए मिलेगा फंड
NDude Labs ने Nutriventia में रणनीतिक ग्रोथ इन्वेस्टमेंट किया है। यह निवेश Nutriventia की रिसर्च एंड डेवलपमेंट पाइपलाइन, ग्लोबल कमर्शियल विस्तार और इसके प्रोप्राइटरी इंग्रीडिएंट टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को बढ़ाने में इस्तेमाल किया जाएगा।


NDude Labs भारत और अमेरिका में काम करने वाली हेल्थकेयर और वेलनेस पर फोकस करने वाली इन्वेस्टमेंट फर्म है। कंपनी ने साइंस-आधारित भारतीय न्यूट्रास्यूटिकल इंग्रीडिएंट कंपनी Nutriventia में यह रणनीतिक निवेश किया है।

Nutriventia का फोकस साइंस और क्लिनिकली वैलिडेटेड इंग्रीडिएंट्स विकसित करने पर है। कंपनी के इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, साउथ कोरिया और जापान में फॉर्मुलेटर्स और वेलनेस ब्रांड्स द्वारा किया जा रहा है।

Nutriventia के पोर्टफोलियो में कई ब्रांडेड इंग्रीडिएंट्स

Nutriventia के ब्रांडेड इंग्रीडिएंट पोर्टफोलियो में TurmXTRA शामिल है, जो मस्कुलोस्केलेटल और जॉइंट हेल्थ के लिए लो-डोज टर्मरिक इंग्रीडिएंट है। इसके अलावा CaffXtend नेचुरल कैफीन आधारित अलर्टनेस इंग्रीडिएंट और Melotime सस्टेन्ड-रिलीज मेलाटोनिन इंग्रीडिएंट है, जिसका इस्तेमाल नींद से जुड़े प्रोडक्ट्स में किया जाता है।

कंपनी के पोर्टफोलियो में Ashwanova (Prolanza) भी शामिल है, जो स्ट्रेस रिलीफ के लिए रूट-ओनली अश्वगंधा इंग्रीडिएंट है। वहीं, C-Fence लॉन्ग-एक्टिंग विटामिन C इंग्रीडिएंट है। कंपनी जल्द ही ALAXTRA नाम से अल्फा लिपोइक एसिड इंग्रीडिएंट भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

कंपनी के अनुसार, उसके इंग्रीडिएंट्स फिलहाल अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, साउथ कोरिया और जापान में फॉर्मुलेटर्स और वेलनेस ब्रांड्स तक पहुंच रहे हैं। इससे Nutriventia के ग्लोबल मार्केट में बढ़ते विस्तार का संकेत मिलता है।

न्यूट्रास्यूटिकल इंडस्ट्री में बढ़ रहा क्लिनिकल रिसर्च पर फोकस

यह निवेश न्यूट्रास्यूटिकल इंडस्ट्री में हो रहे उस बदलाव को भी दर्शाता है, जहां इंटरनेशनल ब्रांड्स कमोडिटी सप्लाई से आगे बढ़कर क्लिनिकली वैलिडेटेड और एविडेंस-बेस्ड फॉर्मुलेशंस पर अधिक ध्यान दे रहे हैं

MarketsandMarkets के अनुसार, ग्लोबल न्यूट्रास्यूटिकल इंग्रीडिएंट्स मार्केट 2026 में 108.33 बिलियन डॉलर का है और 2031 तक इसके 161.53 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। इस ट्रांजैक्शन में Investec ने Nutriventia के फाइनेंशियल एडवाइजर के रूप में काम किया। Cyril Amarchand Mangaldas और Stratage Law Partners ने लीगल काउंसल के तौर पर और PwC ने ड्यू डिलिजेंस एडवाइजर के रूप में सलाह दी।

NDude Labs ने बताया निवेश का उद्देश्य

NDude Labs के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिन ठाकोर ने कहा, “Nutriventia ठीक उसी तरह का बिजनेस है, जिसे हम NDude Labs में सपोर्ट करना चाहते हैं। यह साइंस-आधारित और इनोवेशन-ड्रिवन कंपनी है, जिसे भारत में बनाया गया है और जिसमें ग्लोबल स्तर पर अपने कैटेगरी का नेतृत्व करने की क्षमता है।”

उन्होंने कहा कि कंपनी की टीम फार्मास्यूटिकल-ग्रेड साइंस को कंज्यूमर्स और ब्रांड्स की जरूरतों की समझ के साथ जोड़ने में सक्षम है। NDude Labs का यह निवेश Nutriventia की रिसर्च, टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कमर्शियल विस्तार को आगे बढ़ाने पर केंद्रित रहेगा।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities