गॉरमेट इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने भारत में प्रसिद्ध अमेरिकी-इतालवी रेस्टोरेंट ब्रांड Olive Garden लॉन्च करने की घोषणा की है। यह ब्रांड देश में अपना पहला कदम 4 वर्ल्डमार्क, एयरोसिटी, नई दिल्ली में रखेगा। यह कदम गॉरमेट इन्वेस्टमेंट्स (Gourmet Investments) की रणनीति का हिस्सा है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय रेस्टोरेंट ब्रांड्स को भारतीय बाजार में पेश किया जाता है।
कंपनी के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन और डायरेक्टर, रामित भारती मित्तल ने कहा, “ओलिव गार्डन (Olive Garden) सिर्फ एक रेस्टोरेंट नहीं, बल्कि एक अनुभव है। यह परिचित फ्लेवर्स, परिवार और दोस्तों के साथ साझा करने की खुशी और उदार मेहमाननवाज़ी का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य है कि भारतीय ग्राहकों को P.F. Chang’s, पिज़्ज़ाएक्सप्रेस (PizzaExpress) और ओलिव गार्डन (Olive Garden) जैसी विश्वस्तरीय ब्रांड्स का अनुभव उपलब्ध कराना और देश की हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में योगदान देना।”
ब्रांड के ग्लोबल लीडर ब्रैड स्मिथ, प्रेसीडेंट ऑफ डार्डन इंटरनेशनल एंड फ्रेंचाइज़िंग ने कहा, “हम भारत में अपना पहला Olive Garden लॉन्च करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। गॉरमेट इन्वेस्टमेंट्स (Gourmet Investments) का अनुभव हमें भारतीय ग्राहकों को Olive Garden की विशिष्ट अमेरिकी-इतालवी मेहमाननवाज़ी प्रदान करने में मदद करेगा।”
एयरोसिटी आउटलेट का डिजाइन Tuscan प्रभावों के साथ तैयार किया गया है, जिसमें गर्म रोशनी, तटस्थ रंग और टेक्सचर्ड फिनिश का उपयोग किया गया है। स्टोर में इनडोर और आउटडोर दोनों प्रकार की बैठने की सुविधा होगी, ताकि परिवार और दोस्तों के साथ खाने के अनुभव को सहज बनाया जा सके।
भारत के मेनू में Olive Garden की अमेरिकी-इतालवी पहचान बरकरार रखी जाएगी, साथ ही स्थानीय स्वाद के अनुसार कुछ एडाप्टेशन भी किए जाएंगे। इसमें शाकाहारी और मांसाहारी विकल्प दोनों शामिल होंगे। ब्रांड की प्रमुख सर्विस जैसे नेवर-एंडिंग सूप या सलाद और ब्रेडस्टिक्स भी भारतीय अनुभव का हिस्सा होंगे।
ओलिव गार्डन (Olive Garden) दुनिया भर में अपने बड़े फॉर्मेट और परिवार-केंद्रित, वैल्यू-ड्रिवन डाइनिंग अनुभव के लिए जाना जाता है। इस लॉन्च के साथ, गॉरमेट इन्वेस्टमेंट्स (Gourmet Investments) भारत में अपने अंतरराष्ट्रीय कैज़ुअल डाइनिंग ब्रांड्स के पोर्टफोलियो को और मजबूत कर रहा है और भारतीय ग्राहकों को वैश्विक मानकों के स्वाद और अनुभव उपलब्ध करा रहा है।