PhysicsWallah का FY30 तक ₹9,000-10,000 करोड़ का रेवेन्यू हासिल करने का लक्ष्य, हर साल 25% से अधिक ग्रोथ की उम्मीद

PhysicsWallah का FY30 तक ₹9,000-10,000 करोड़ का रेवेन्यू हासिल करने का लक्ष्य, हर साल 25% से अधिक ग्रोथ की उम्मीद

PhysicsWallah का FY30 तक ₹9,000-10,000 करोड़ का रेवेन्यू हासिल करने का लक्ष्य, हर साल 25% से अधिक ग्रोथ की उम्मीद
एडटेक कंपनी ने FY30 तक 20% से अधिक प्री-Ind AS EBITDA मार्जिन हासिल करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी के कुल रेवेन्यू में ऑनलाइन एजुकेशन की हिस्सेदारी करीब दो-तिहाई रहने का अनुमान है।


PhysicsWallah Limited भारत की प्रमुख एजुकेशन कंपनियों में से एक, ने 18 नवंबर को मुंबई में आयोजित अपने पहले इन्वेस्टर डे के दौरान FY30 तक के लिए अपना ग्रोथ रोडमैप पेश किया। कंपनी ने FY30 तक ₹9,000-10,000 करोड़ का रेवेन्यू हासिल करने का लक्ष्य रखा है, जबकि FY26 में कंपनी का रेवेन्यू ₹3,900 करोड़ रहा था। इस लक्ष्य के जरिए कंपनी शिक्षा क्षेत्र में अपनी पहुंच और कारोबार का विस्तार करना चाहती है।

कंपनी का लक्ष्य FY27 से FY30 के बीच करीब 25% या इससे अधिक की सालाना कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) हासिल करना है। इसके साथ ही कंपनी ने FY30 तक 20% से अधिक प्री-Ind AS EBITDA मार्जिन प्राप्त करने का लक्ष्य भी तय किया है। इससे कारोबार के विस्तार के साथ मुनाफे में सुधार पर कंपनी का फोकस दिखाई देता है।

कंपनी के मैनेजमेंट के अनुसार, FY30 तक उसके कुल रेवेन्यू में ऑनलाइन एजुकेशन की हिस्सेदारी करीब दो-तिहाई रहने की उम्मीद है। वहीं, बाकी रेवेन्यू ऑफलाइन ऑपरेशंस और कारोबार के अन्य सेगमेंट से आने का अनुमान है।

ऑनलाइन एजुकेशन बना रहेगा ग्रोथ का प्रमुख आधार

कंपनी के अनुमानित रेवेन्यू मिक्स से साफ है कि PhysicsWallah का फोकस अपने ऑनलाइन एजुकेशन बिजनेस को आगे बढ़ाने पर बना रहेगा। कंपनी अपने डिजिटल लर्निंग इकोसिस्टम को मजबूत करने के साथ-साथ ऑफलाइन सेंटरों का भी विस्तार करना चाहती है, ताकि देश के अलग-अलग क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक शिक्षा की पहुंच बढ़ाई जा सके।

कंपनी के फाउंडर और सीईओ अलख पांडे ने कहा, "हमने PW की शुरुआत इस सोच के साथ की थी कि किसी भी परिवार को अपने बच्चे की शिक्षा और अपनी बचत में से किसी एक को चुनने की जरूरत न पड़े। अगले पांच वर्षों में भी हमारा उद्देश्य यही रहेगा, लेकिन बड़े स्तर पर। हम भारत के हर विद्यार्थी तक उसकी अपनी भाषा में और उसके परिवार की आर्थिक क्षमता के अनुसार किफायती कीमत पर बेहतर शिक्षा पहुंचाना चाहते हैं। जब विद्यार्थी सफल होंगे, तो कारोबार भी आगे बढ़ेगा।"

मुनाफे और स्थायी ग्रोथ पर कंपनी का फोकस

कंपनी की ग्रोथ को लेकर को-फाउंडर प्रतीक बूब (Prateek Boob) ने कहा, "हमारे पहले छह महीनों के आंकड़े दिखाते हैं कि हमारा कारोबार किस तरह लगातार आगे बढ़ रहा है। हम PhysicsWallah को एक ऐसी कंपनी के रूप में विकसित कर रहे हैं, जो आने वाले कई वर्षों तक स्थिरता और मुनाफे के साथ आगे बढ़े। FY30 के लिए हमारा लक्ष्य इसी दिशा में हमारे भरोसे को दर्शाता है।"

कंपनी के FY30 रोडमैप में ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाने और वित्तीय प्रदर्शन को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है। 20% से अधिक प्री-Ind AS EBITDA मार्जिन का लक्ष्य तय करके PhysicsWallah अपने बढ़ते एजुकेशन बिजनेस के साथ मुनाफे में भी सुधार करना चाहती है।

कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) अमित सचदेवा ने कहा, "FY30 के लिए हमारा लक्ष्य केवल रेवेन्यू बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारा उद्देश्य मुनाफे को रेवेन्यू से भी तेज गति से बढ़ाना है। हम पूंजी के इस्तेमाल में अनुशासन बनाए रखेंगे और हर साल अपनी प्रगति की जानकारी साझा करेंगे।"

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities