Pinegap ने सीरीज़ A फंडिंग में जुटाए 8 मिलियन डॉलर

Pinegap ने सीरीज़ A फंडिंग में जुटाए 8 मिलियन डॉलर

Pinegap ने सीरीज़ A फंडिंग में जुटाए 8 मिलियन डॉलर
AI-आधारित इक्विटी रिसर्च (Equity Research) स्टार्टअप Pinegap ने Series A फंडिंग राउंड में 8 मिलियन डॉलर (लगभग ₹69 करोड़) जुटाए हैं।



इस निवेश का नेतृत्व Stellaris Venture Partners ने किया, जबकि Inventus, Silicon Valley Quad और DeVC जैसे मौजूदा निवेशकों ने भी इसमें भाग लिया। इससे पहले कंपनी ने वर्ष 2024 में 2.5 मिलियन डॉलर की सीड फंडिंग प्राप्त की थी।

कंपनी ने बताया कि नई पूंजी का उपयोग अपनी गो-टू-मार्केट (Go-to-Market) और सेल्स क्षमताओं को मजबूत करने, इंजीनियरिंग टीम का विस्तार करने और पूर्व इक्विटी रिसर्च विश्लेषकों (Equity Research Analysts) की एक इन-हाउस टीम तैयार करने में किया जाएगा।

Pinegap की स्थापना वर्ष 2024 में अंकित वर्मानी और दीपक शर्मा ने की थी। कंपनी संस्थागत निवेशकों जैसे हेज फंड, म्यूचुअल फंड और रजिस्टर्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स (RIAs) के लिए AI-आधारित इक्विटी रिसर्च टूल विकसित करती है। इसका प्लेटफॉर्म प्रत्येक निवेश फर्म की निवेश प्रक्रिया और डेटा के अनुसार कस्टम AI एजेंट तैयार करता है, जो अर्निंग्स एनालिसिस, कंपनी रिसर्च और इन्वेस्टमेंट थीसिस ट्रैकिंग जैसे कार्यों को स्वचालित (Automate) करते हैं।

1,000 से अधिक AI एजेंट और 50,000 रिसर्च रिपोर्ट

कंपनी के अनुसार, अब तक उसने 100 से अधिक संस्थागत ग्राहकों के लिए 1,000 से ज्यादा AI एजेंट तैनात किए हैं। इन AI एजेंट्स की मदद से 50,000 से अधिक रिसर्च रिपोर्ट तैयार की जा चुकी हैं, जिससे निवेश विश्लेषण की प्रक्रिया तेज और अधिक प्रभावी बनी है।

Pinegap के, को-फाउंडर और सीईओ दीपक शर्मा ने कहा, “हम जिस भी कार्य को ऑटोमेट करते हैं चाहे वह अर्निंग्स प्रीव्यू हो, कंपनी प्रोफाइल हो या इन्वेस्टमेंट थीसिस ट्रैकर उससे विश्लेषकों का समय बचता है, ताकि वे अपने सबसे महत्वपूर्ण कार्य, यानी बेहतर निर्णय लेने और निवेश रणनीति तैयार करने पर ध्यान दे सकें। Pinegap केवल एक चैटबॉट या सर्च टूल नहीं है, बल्कि ऐसा AI प्लेटफॉर्म है जिसे प्रत्येक निवेश फर्म की कार्यप्रणाली, डेटा और निवेश शैली के अनुसार तैयार किया गया है।”

  

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities