कंपनी इस नई पूंजी का उपयोग अपने एंटरप्राइज बिजनेस का विस्तार करने, AI-आधारित CRM प्लेटफॉर्म को और मजबूत बनाने तथा अपने प्रोडक्ट की क्षमताओं को बेहतर करने में करेगी।
Superleap का कहना है कि उसका AI-नेटिव CRM प्लेटफॉर्म पारंपरिक (Legacy) CRM सिस्टम का विकल्प प्रदान करता है। इसकी मदद से कंपनियां बिना अपने बिजनेस संचालन में किसी रुकावट के कुछ ही सप्ताह में नए CRM सिस्टम को लागू (Deploy) कर सकती हैं।
कंपनी के अनुसार, पिछले एक वर्ष में उसके कारोबार में 10 गुना से अधिक वृद्धि दर्ज की गई है। वर्तमान में Superleap बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएं (BFSI), SaaS, शिक्षा, हेल्थकेयर, ट्रैवल एवं हॉस्पिटैलिटी और मीडिया जैसे कई क्षेत्रों की कंपनियों को सेवाएं दे रही है। इसके प्रमुख ग्राहकों में Razorpay, Aakash Education, MediBuddy, HCL GUVI, Cars24, PagarBook, Plum, Qube Cinema और Superhealth शामिल हैं।
Superleap के, को-फाउंडर और सीईओ शुभम कुमार बाउंडिया ने कहा, "Superleap का उद्देश्य कंपनियों को उनके CRM सिस्टम से दोबारा जोड़ना है। जैसे-जैसे रेवेन्यू टीमें AI-आधारित सिस्टम की ओर बढ़ रही हैं, हमारा मानना है कि वास्तविक AI अपनाने के लिए मूल CRM सिस्टम में बदलाव जरूरी है। हम ऐसा AI-आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम विकसित कर रहे हैं, जहां इंसान और AI एजेंट मिलकर पूरे रेवेन्यू ऑपरेशंस को बेहतर तरीके से संचालित कर सकें। यह फंडिंग हमें प्रोडक्ट डेवलपमेंट तेज करने, एंटरप्राइज बाजार में विस्तार करने, ग्राहक सेवाओं को मजबूत बनाने और आधुनिक रेवेन्यू टीमों के लिए CRM को नए तरीके से विकसित करने में मदद करेगी।"
हाल के प्रोजेक्ट्स में Razorpay ने केवल 45 दिनों में बिना किसी बिजनेस बाधा के 1 करोड़ (10 मिलियन) से अधिक डेटा रिकॉर्ड Superleap पर माइग्रेट किए। वहीं Aakash Education ने 60 दिनों से कम समय में 400 केंद्रों पर लगभग 5,000 काउंसलर्स को नए सिस्टम पर स्थानांतरित किया, जिससे बदलाव की प्रक्रिया 5 गुना तेज हुई और सेल्स टेक्नोलॉजी पर होने वाला खर्च 50% से अधिक कम हो गया।