Lavni Ventures एक SEBI-पंजीकृत कैटेगरी-II अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (AIF) है, जो शुरुआती चरण के विज्ञान-आधारित डीप-टेक स्टार्टअप्स में निवेश करता है। यह फंड हर वर्ष 400 से अधिक डीप-टेक निवेश अवसरों का मूल्यांकन करता है।
स्टार्टअप्स को मिलेगा फंडिंग के साथ इंजीनियरिंग सपोर्ट
Quest Global ने कहा कि यह निवेश उसकी दीर्घकालिक इनोवेशन रणनीति के अनुरूप है और अगली पीढ़ी की तकनीकों के विकास को गति देगा। Lavni Ventures द्वारा समर्थित स्टार्टअप्स को फंडिंग के साथ-साथ Quest Global की इंजीनियरिंग विशेषज्ञता, तकनीकी मेंटरशिप और वैश्विक एंटरप्राइज नेटवर्क का भी लाभ मिलेगा, जिससे वे अपनी तकनीकों को विकसित और बड़े स्तर पर लागू कर सकेंगे।
Quest Global के, को-फाउंडर और सीईओ अजीत प्रभु ने कहा, "जब हमने 1997 में Quest Global की शुरुआत की थी, तब हमारा विश्वास था कि दुनिया की सबसे कठिन इंजीनियरिंग चुनौतियों का समाधान गहरी विशेषज्ञता और प्रतिबद्धता से ही संभव है। आज भी यही सोच हमारा मार्गदर्शन करती है। Lavni Ventures का फोकस ऐसे संस्थापकों पर है, जो क्लाइमेट, ऊर्जा और हेल्थ जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की चुनौतियों पर काम कर रहे हैं। इस निवेश के माध्यम से हम अगली पीढ़ी के डीप-टेक इनोवेटर्स का समर्थन कर रहे हैं और उन्हें इंजीनियरिंग विशेषज्ञता उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि उनके नवाचार वास्तविक प्रभाव पैदा कर सकें।"
लंबी अवधि की तकनीकी नवाचार रणनीति पर फोकस
Quest Global के अनुसार, यह साझेदारी उन तकनीकों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिनमें दीर्घकालिक व्यावसायिक क्षमता हो और जो वास्तविक दुनिया की समस्याओं का समाधान करने में सक्षम हों।