लगभग तीन वर्षों की तैयारी के बाद लॉन्च किए गए इस ब्रांड का उद्देश्य भारतीय ग्राहकों को किफायती कीमत पर प्रीमियम परफ्यूम-ग्रेड (Parfum Strength) फ्रेगरेंस उपलब्ध कराना है। वहीं ब्रांड की पहली कलेक्शन में चार यूनिसेक्स परफ्यूम शामिल हैं, जिनकी कीमत ₹1,000 से ₹2,000 के बीच रखी गई है।
सरकार के को-फाउंडर भुवन बाम ने कहा, "सरकार सिर्फ एक फ्रेगरेंस ब्रांड बनाने का विचार नहीं था। हमारा लक्ष्य एक ऐसी ब्रांड पहचान बनाना था, जिसकी अपनी अलग सोच और लंबी अवधि की विजन हो। फ्रेगरेंस हमेशा से खुद को अभिव्यक्त करने का एक मजबूत माध्यम रहा है और हम ऐसा प्रोडक्ट बनाना चाहते थे, जिससे लोग उसकी पहचान और उद्देश्य से जुड़ाव महसूस करें।"
ब्रांड का लक्ष्य मास-मार्केट और लग्जरी फ्रेगरेंस के बीच मौजूद अंतर को भरना है। कंपनी का कहना है कि उसके उत्पादों में गुणवत्ता, फॉर्मूलेशन और उपयोग के अनुभव के मामले में कोई समझौता नहीं किया गया है।
IPLIX Media, Layers और Sarkar के को-फाउंडर नील गोगिया (Neel Gogia) ने कहा, "हमारा उद्देश्य केवल एक नया ब्रांड लॉन्च करना नहीं, बल्कि ऐसा ब्रांड बनाना है जो गुणवत्ता, बेहतरीन कारीगरी और निरंतर नवाचार के दम पर लंबे समय तक ग्राहकों का भरोसा जीत सके। ब्रांड के सभी फ्रेगरेंस इंटरनेशनल फ्रेगरेंस एसोसिएशन (IFRA) के मानकों के अनुरूप हैं और इन्हें फ्रांस और स्पेन में तैयार किया गया है।