इस निवेश राउंड का नेतृत्व UC Impower ने किया। वहीं Catamaran नए निवेशक के रूप में शामिल हुआ, जबकि मौजूदा निवेशक Transition VC ने भी इस राउंड में भाग लिया।
2017 में स्थापित मैटल मोशन एंड एनर्जी सॉल्यूशंस ऑटोमोबाइल और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए ऊर्जा-कुशल मोटर्स, मोटर कंट्रोलर्स और इंटीग्रेटेड पावरट्रेन विकसित और निर्मित करती है। कंपनी के उत्पादों का उपयोग इलेक्ट्रिक वाहनों (EV), पंपिंग सिस्टम और कूलिंग सिस्टम में किया जाता है। कंपनी ने सप्लाई चेन पर निर्भरता कम करने के लिए मैग्नेट-फ्री मोटर टेक्नोलॉजी भी विकसित की है। इसके अलावा, यह PMSM आधारित IE5 अल्ट्रा हाई-एफिशिएंसी इंडस्ट्रियल मोटर्स बनाती है और IE6 मोटर भी विकसित कर रही है।
कंपनी ने बताया कि नई फंडिंग का उपयोग मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने, रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) को मजबूत करने, नए उत्पादों के विकास में तेजी लाने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल (EV) सेगमेंट में भी प्रवेश करने की योजना बना रही है।
मैटल मोशन एंड एनर्जी सॉल्यूशंस के फाउंडर और सीईओ सुनील पटेल ने कहा, “यह निवेश हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हमने भारतीय उद्योगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय स्तर पर डिजाइन और विकसित ऊर्जा-कुशल मेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद तैयार करने के उद्देश्य से कंपनी की शुरुआत की थी। इस पूंजी के जरिए हम अपने R&D इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेंगे और मैन्युफैक्चरिंग क्षमता का विस्तार करेंगे।”
UC Impower की, को-फाउंडर और पार्टनर ऋचा नटराजन ने कहा, “ऊर्जा दक्षता आने वाले औद्योगिक दौर की सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में से एक होगी। जिन कंपनियों के पास मजबूत कोर टेक्नोलॉजी होगी, वे सबसे अधिक मूल्य सृजित करेंगी। मैटल ने मोटर टेक्नोलॉजी, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और सॉफ्टवेयर को एक साथ जोड़कर ऐसे उत्पाद विकसित किए हैं, जिन्हें प्रमुख OEM कंपनियां अपना रही हैं। हमें विश्वास है कि कंपनी ऊर्जा-कुशल मोशन सिस्टम्स के क्षेत्र में वैश्विक स्तर की अग्रणी कंपनी बनने की क्षमता रखती है।”
Catamaran के प्रेसिडेंट दीपक पड़ाकी ने कहा, *“मैटल में हमारा निवेश भारत के प्रिसीजन इंजीनियरिंग और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम पर हमारे भरोसे को दर्शाता है। कंपनी की मजबूत इंजीनियरिंग टीम, इन-हाउस R&D क्षमता और OEM ग्राहकों के साथ बढ़ती साझेदारी इसे तेजी से आगे बढ़ने में मदद करेगी।”