अमेरिका आधारित क्विक-सर्विस रेस्टोरेंट चेन पोपायज़ (Popeyes) ने चंडीगढ़ के एलांते मॉल में अपना नया रेस्टोरेंट लॉन्च किया है। इसके साथ ही ब्रांड ने पंजाब ट्राइसिटी चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में अपनी मौजूदगी को और मजबूत कर लिया है। यह इस क्षेत्र में पोपायज़ का पांचवां आउटलेट है।
यह लॉन्च नॉर्थ इंडिया में पोपायज़(Popeyes) की केंद्रित विस्तार रणनीति का हिस्सा है, जहां पंजाब ट्राइसिटी अंतरराष्ट्रीय QSR ब्रांड्स की बढ़ती मांग के चलते एक प्रमुख ग्रोथ मार्केट बनकर उभरा है। कंपनी के अनुसार, एलांते मॉल को उसके उच्च फुटफॉल और रणनीतिक रिटेल लोकेशन के कारण चुना गया है।
एलांते मॉल (Elante Mall) स्थित रेस्टोरेंट में पोपायज़ का प्रसिद्ध लुइसियाना-स्टाइल काजुन मेन्यू परोसा जाएगा, जिसमें लोकप्रिय चिकन सैंडविच, सिग्नेचर फ्राइड चिकन, बोनलेस चिकन विद इंटरनेशनल फ्लेवर्स, हॉट एंड मेसी रेंज, फ्लेवर बर्स्ट बर्गर्स के साथ भारतीय उपभोक्ताओं के लिए तैयार किए गए शाकाहारी विकल्प भी शामिल हैं। ब्रांड की खास तैयारी प्रक्रिया के तहत ताजे चिकन को 12 घंटे तक मैरीनेट किया जाता है और हाथ से बैटर व ब्रेडिंग की जाती है, जिससे इसका खास क्रंच मिलता है।
पोपायज़ इंडिया के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और बिज़नेस हेड, गौरव पांडे ने कहा कि वैश्विक फूड ब्रांड्स और बोल्ड फ्लेवर्स को मिल रही मजबूत स्वीकृति के चलते पंजाब कंपनी के लिए एक प्राथमिक बाजार बना हुआ है। उन्होंने कहा कि ट्राइसिटी क्षेत्र से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया ने आगे विस्तार के लिए प्रोत्साहित किया है।
क्षेत्रीय जुड़ाव को और मजबूत करने के लिए पोपायज़ ने पंजाबी सिंगर और अभिनेता जैसी गिल के साथ एक डिजिटल अभियान भी शुरू किया है। भारत में पोपायज़ का संचालन जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड द्वारा किया जाता है और कंपनी उच्च दृश्यता वाले लोकेशंस पर ब्रांड-आधारित विकास पर ध्यान देते हुए अपने नेटवर्क का विस्तार जारी रखे हुए है।