KKR ने रॉय गोरी को नियुक्त किया नया सीनियर एडवाइजर

KKR ने रॉय गोरी को नियुक्त किया नया सीनियर एडवाइजर

KKR ने रॉय गोरी को नियुक्त किया नया सीनियर एडवाइजर
वैश्विक निवेश कंपनी KKR ने Manulife के पूर्व प्रेसिडेंट और सीईओ रॉय गोरी (Roy Gori) को सीनियर एडवाइजर (Senior Advisor) नियुक्त करने की घोषणा की है।


इस भूमिका में रॉय गोरी एशिया-प्रशांत (Asia Pacific) और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में वित्तीय सेवाओं (Financial Services) और बीमा (Insurance) क्षेत्र से जुड़े रणनीतिक अवसरों पर KKR को सलाह देंगे। इसके अलावा वह बीमा, वेल्थ मैनेजमेंट (Wealth Management), बैंकिंग, वितरण (Distribution) और अन्य वित्तीय सेवा प्लेटफॉर्म से जुड़े रणनीतिक मामलों में भी कंपनी का मार्गदर्शन करेंगे।

नई भूमिका में रॉय गोरी KKR की वरिष्ठ नेतृत्व टीम और निवेश विशेषज्ञों (Investment Professionals) के साथ मिलकर काम करेंगे। वह वैश्विक वित्तीय सेवा क्षेत्र में बाजार की संरचना (Market Structure), नियामकीय वातावरण (Regulatory Environment), वितरण मॉडल (Distribution Models), साझेदारियों (Partnerships) और अंतरराष्ट्रीय विस्तार के अवसरों पर रणनीतिक सलाह देंगे।

रॉय गोरी के पास बीमा, वेल्थ मैनेजमेंट और रिटेल वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में एशिया-प्रशांत, उत्तरी अमेरिका और वैश्विक बाजारों का लंबा अनुभव है। उन्होंने 2017 से 2025 तक Manulife के प्रेसिडेंट और सीईओ के रूप में कंपनी के बीमा और एसेट मैनेजमेंट कारोबार का नेतृत्व किया। इससे पहले वह Manulife Asia के प्रेसिडेंट और सीईओ रहे, जहां उन्होंने 12 देशों में कंपनी के संचालन की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1989 में Citibank से की थी, जहां उन्होंने एशिया-प्रशांत क्षेत्र के रिटेल बैंकिंग, बीमा और वेल्थ मैनेजमेंट व्यवसाय का नेतृत्व किया।

KKR के, को-फाउंडर जो बे (Joe Bae) और स्कॉट नटल (Scott Nuttall) ने रॉय गोरी का स्वागत करते हुए कहा, "हमें रॉय गोरी का KKR में सीनियर एडवाइजर के रूप में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। वित्तीय सेवा क्षेत्र में उनका कई दशकों का अनुभव और एशिया-प्रशांत सहित वैश्विक बाजारों में कारोबार को विकसित करने की उनकी क्षमता हमारे लिए बेहद मूल्यवान होगी। हमें विश्वास है कि उनके साथ मिलकर हम अपने वैश्विक प्लेटफॉर्म को और मजबूत करेंगे।"

वहीं, Global Atlantic (KKR का बीमा व्यवसाय) के सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिली बुचर (Billy Butcher) और मनु सरीन (Manu Sareen) ने कहा कि रॉय गोरी का बीमा, वेल्थ मैनेजमेंट और वितरण क्षेत्र का गहरा अनुभव KKR की वैश्विक वित्तीय सेवा रणनीति को आगे बढ़ाने और नए साझेदारी एवं विकास के अवसरों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अपनी नियुक्ति पर रॉय गोरी ने कहा, "मैं ऐसे समय में KKR से जुड़कर उत्साहित हूं, जब एशिया-प्रशांत और वैश्विक बाजारों में कंपनी के लिए विकास के बड़े अवसर मौजूद हैं। मैं KKR की टीम के साथ मिलकर इन अवसरों को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का इंतजार कर रहा हूं।"


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities