दक्षिण भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए ITC Hotels Limited ने कर्नाटक के मैसूरु (Mysuru) में 99 कमरों (99-Key) वाले Welcomhotel by ITC Hotels Mysuru के लिए एक मैनेजमेंट एग्रीमेंट (Management Agreement) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के साथ Welcomhotel ब्रांड पहली बार मैसूरु में प्रवेश कर रहा है। यह कदम क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन और व्यावसायिक शहरों में ITC Hotels की मौजूदगी को और मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है।
ITC Hotels Limited के मैनेजिंग डायरेक्टर (Managing Director) अनिल चड्ढा ने कहा, "मैसूरु दक्षिण भारत के सबसे प्रतिष्ठित शहरों में से एक है, जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, मजबूत पर्यटन आकर्षण और तेजी से बढ़ती आर्थिक संभावनाओं के लिए जाना जाता है। Welcomhotel Mysuru के साथ हम कर्नाटक में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करेंगे तथा यात्रियों को ऐसा प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी अनुभव देंगे, जिसमें आधुनिक सुविधाओं के साथ इस शहर की विशिष्ट पहचान भी झलकेगी।"
M/S Sumeru Hospitality के मैनेजिंग पार्टनर सुनाग बी. एस. ने कहा, "मैसूरु हमेशा से हमारे दिल के करीब रहा है। Welcomhotel ब्रांड के लिए ITC Hotels Limited के साथ यह साझेदारी हमारे लिए बेहद खुशी की बात है। इससे हमें एक ऐसा होटल विकसित करने का विश्वास मिला है, जहां पारंपरिक विरासत और आधुनिक सुविधाओं का बेहतरीन मेल देखने को मिलेगा। आने वाला होटल इस खूबसूरत शहर की आत्मा को दर्शाएगा और स्थानीय समुदाय के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।"
बिजनेस और अवकाश (Leisure) दोनों तरह के यात्रियों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा 99 कमरों वाला Welcomhotel Mysuru कई आधुनिक आतिथ्य (Hospitality) सुविधाओं से लैस होगा। होटल में आरामदायक गेस्ट रूम और सुइट्स के साथ एक ऑल-डे डाइनिंग रेस्टोरेंट और लॉबी कैफे होगा, जहां मेहमानों को स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों का विशेष अनुभव मिलेगा।
शादियों, सामाजिक आयोजनों और कॉर्पोरेट कार्यक्रमों के लिए होटल में लगभग 5,500 वर्ग फुट का इनडोर बैंक्वेट और इवेंट स्पेस (Indoor Banqueting & Event Space) उपलब्ध होगा। इसके अलावा, मेहमानों के लिए स्विमिंग पूल और पूरी तरह सुसज्जित फिटनेस सेंटर जैसी मनोरंजन और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।