क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर हैदराबाद में स्थित Waste Management और Circular Economy Platform Recykal से Strategic Investor के रूप में जुड़ गए हैं। उनका निवेश कंपनी के 23 मिलियन डॉलर के Bridge Funding Round का विस्तार है, जो जून 2026 में पूरा हुआ था। हालांकि, सचिन तेंदुलकर ने कंपनी में कितनी राशि का निवेश किया है, इसका खुलासा नहीं किया गया है।
जून में हुए इस Funding Round में मौजूदा निवेशकों और कुछ नए Family Offices की ओर से Primary और Secondary Capital शामिल थी। Recykal इस फंड का इस्तेमाल अपने Technology Platform और Open Marketplace को मजबूत करने, Deposit Return System (DRS) का विस्तार करने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कारोबार बढ़ाने के लिए करेगी।
Waste Management और Recycling को बढ़ावा देने पर रहेगा फोकस
Strategic Investor के रूप में सचिन तेंदुलकर जिम्मेदार Waste Management को लोगों की रोजमर्रा की आदत बनाने के लिए एक अभियान को बढ़ावा देने में मदद करेंगे। यह पहल केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है।
Deposit Return System (DRS) के तहत जब लोग इस्तेमाल की गई पैकेजिंग को वापस जमा करते हैं, तो उन्हें पहले जमा की गई राशि लौटा दी जाती है। इस व्यवस्था का उद्देश्य लोगों को पैकेजिंग का दोबारा इस्तेमाल करने और Recycling के लिए प्रोत्साहित करना है।
2015 में हुई थी Recykal की शुरुआत
वर्ष 2015 में स्थापित Recykal अपने Technology Platforms, Deposit Return Systems और Recyclable Materials की खरीद-बिक्री के माध्यम से Waste Management को डिजिटल बनाने का काम करती है। कंपनी भारत में डिजाइन और निर्मित Reverse Vending Machines सहित AI-enabled Hardware भी विकसित करती है।
कंपनी के अनुसार, अब तक उसके प्लेटफॉर्म के माध्यम से 30 लाख टन से अधिक कचरे का प्रबंधन किया जा चुका है। इसके लिए Recykal ने Hindustan Unilever, Samsung और BMW सहित 650 से अधिक Brands के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा, कंपनी के नेटवर्क में 5,000 से अधिक Aggregators और Recyclers शामिल हैं।
Technology के जरिए Waste Management की समस्या का समाधान
Recykal के Strategic Investor सचिन तेंदुलकर ने कहा, "जिस बात ने मुझे Recykal की ओर आकर्षित किया, वह यह देखना था कि किस तरह Technology का इस्तेमाल रोजमर्रा की एक समस्या को हल करने के लिए किया जा रहा है।"
Recykal के सीईओ और को-फाउंडर अभय देशपांडे ने कहा, "Recykal की स्थापना इस विश्वास के साथ की गई थी कि Circular Economy मूल रूप से एक Technology से जुड़ी चुनौती है। Deposit Return Systems इस सोच का सबसे स्पष्ट उदाहरण हैं, जो Technology, Logistics और लोगों के व्यवहार में बदलाव को एक साथ लाकर पैकेजिंग कचरे के प्रबंधन के तरीके को बदलने में मदद करते हैं।"