शिल्पा मारोडिया ने Lenovo India और South Asia में मार्केटिंग डायरेक्टर का पदभार संभाला

शिल्पा मारोडिया ने Lenovo India और South Asia में मार्केटिंग डायरेक्टर का पदभार संभाला

शिल्पा मारोडिया ने Lenovo India और South Asia में मार्केटिंग डायरेक्टर का पदभार संभाला
नई भूमिका में वह Lenovo के PCs, Smart Devices, Infrastructure Solutions और Services सहित पूरे Technology Portfolio की Brand और Marketing Strategy का नेतृत्व करेंगी।


Lenovo ने शिल्पा मारोडिया को India और South Asia के लिए मार्केटिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है। अपनी नई भूमिका में वह कंपनी के Full-Stack Technology Portfolio की Brand और Marketing Strategy की जिम्मेदारी संभालेंगी। इसमें Intelligent Devices Group (IDG) के तहत PCs और Smart Devices के साथ Infrastructure Solutions Group (ISG) तथा Solutions and Services Group (SSG) के कारोबार शामिल हैं।

शिल्पा मारोडिया को मार्केटिंग, बिजनेस ग्रोथ और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में 18 साल से अधिक का अनुभव है। वह अमेजन इंडिया से लेनोवो में शामिल हुई हैं, जहां उन्होंने ब्रांड मैनेजमेंट, ई-कॉमर्स और बिजनेस डेवलपमेंट से जुड़े क्षेत्रों में काम किया है।

Lenovo की Brand और Marketing Strategy को देंगी नई दिशा

शिल्पा मारोडिया के पास ब्रांड मैनेजमेंट, मार्केटिंग, बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन, डिजिटल, ई-कॉमर्स और प्रॉफिट एंड लॉस (पीएंडएल) लीडरशिप जैसे क्षेत्रों में व्यापक अनुभव है। Lenovo में वह कंपनी के अलग-अलग Technology Segments के लिए Marketing Strategy को मजबूत करने और ग्राहकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने पर काम करेंगी।

Lenovo India के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शैलेन्द्र कात्याल ने नियुक्ति पर कहा, "Lenovo एक फुल-स्टैक टेक्नोलॉजी लीडर के रूप में अपने बदलाव को तेज कर रही है और अपनी हाइब्रिड एआई विजन को आगे बढ़ा रही है। ऐसे में इनोवेशन को ग्राहकों की जरूरतों और आकांक्षाओं से जोड़ने में मार्केटिंग की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण हो रही है। कंज्यूमर डिवाइसेज, एंटरप्राइज इंफ्रास्ट्रक्चर और इंटेलिजेंट सॉल्यूशंस के क्षेत्र में हमारे पास ग्राहकों और पार्टनर्स के लिए एक बेहतर और एकीकृत लेनोवो एक्सपीरियंस तैयार करने का अवसर है।"

Hybrid AI और Customer Engagement पर रहेगा फोकस

Shailendra Katyal ने आगे कहा, "हम शिल्पा का Lenovo India में स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। उनका व्यापक अनुभव और Strategic Perspective हमारे Brand को मजबूत करने, Customer Engagement बढ़ाने और Intelligent Transformation के क्षेत्र में एक प्रमुख कंपनी और सहयोगी बनने के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।"

Lenovo Asia Pacific के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर भास्कर चौधरी ने कहा, "Lenovo
पर्सनल टेक्नोलॉजी, एंटरप्राइज इंफ्रास्ट्रक्चर और इंटेलिजेंट सॉल्यूशंस के संगम पर एक विशेष स्थान रखती है।" कंपनी तेजी से जुड़ती और AI-enabled दुनिया में ग्राहकों और व्यवसायों के काम करने के तरीकों को आकार देने में मदद कर रही है।"

उन्होंने आगे कहा, "अपनी Hybrid AI Vision को आगे बढ़ाने के साथ-साथ एक मजबूत, अलग पहचान वाला और भरोसेमंद ब्रांड तैयार करना हमारी विकास रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। शिल्पा के पास रणनीतिक ब्रांड नेतृत्व, ग्राहकों की समझ और तेजी से बदलते बाजारों में व्यावसायिक बदलाव लाने का अच्छा अनुभव है। हमें Lenovo India और Asia Pacific की मार्केटिंग नेतृत्व टीम में उनका स्वागत करते हुए खुशी हो रही है।

भास्कर चौधरी ने इस अवसर पर पिछले चार वर्षों के दौरान योगदान और नेतृत्व के लिए चंद्रिका जैन का आभार व्यक्त किया और उनकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं दीं।

Amazon India से लेकर Unilever तक का रहा है अनुभव

शिल्पा मारोडिया का पेशेवर करियर कई प्रमुख कंपनियों में नेतृत्वकारी भूमिकाओं से जुड़ा रहा है। Amazon India में उन्होंने मार्केटिंग, बिजनेस ग्रोथ, प्रोडक्ट इनोवेशन और विभिन्न विभागों के बीच बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभाली। इससे पहले उन्होंने Tata Consumer Products में कैटेगरी और पोर्टफोलियो लीडरशिप से जुड़ी भूमिकाएं निभाईं। वहीं Procter & Gamble (P&G) में पोर्टफोलियो लीडरशिप और Hindustan Unilever में ब्रांड मैनेजमेंट से जुड़े पदों पर काम किया। Unilever में उनके अनुभव में ग्लोबल ब्रांड से जुड़ी जिम्मेदारियां भी शामिल रही हैं।

18 साल से अधिक के इस अनुभव के साथ शिल्पा मारोडिया की नियुक्ति Lenovo की भारत और दक्षिण एशिया में ब्रांड पहचान, मार्केटिंग रणनीति और हाइब्रिड एआई से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities