Setrans Mobility को EV चार्जिंग सिस्टम के लिए मिला भारतीय पेटेंट

Setrans Mobility को EV चार्जिंग सिस्टम के लिए मिला भारतीय पेटेंट

Setrans Mobility को EV चार्जिंग सिस्टम के लिए मिला भारतीय पेटेंट
सेट्रान्स मोबिलिटी को स्वदेशी ट्रिपल-मोड ईवी चार्जिंग सिस्टम के लिए भारतीय पेटेंट मिला है, जो ग्रिड पर दबाव कम करने और निर्बाध चार्जिंग सुनिश्चित करने के लिए विकसित किया गया है।

 

स्वच्छ मोबिलिटी प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी सेट्रान्स मोबिलिटी (Setrans Mobility) को अपने अभिनव इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग सिस्टम के लिए भारतीय पेटेंट कार्यालय (Indian Patent Office) से पेटेंट प्राप्त हुआ है। नोएडा स्थित कंपनी ने इस ट्रिपल-मोड EV चार्जिंग आर्किटेक्चर को पूरी तरह भारत में डिज़ाइन और विकसित किया है, जिसमें किसी विदेशी तकनीकी साझेदारी का सहारा नहीं लिया गया।

कंपनी के अनुसार, यह पेटेंट प्राप्त तकनीक तीन अलग-अलग ऑपरेटिंग मोड पर आधारित है, जिनका उद्देश्य बिजली सप्लाई को बेहतर तरीके से प्रबंधित करना और ग्रिड पर पड़ने वाले दबाव को कम करना है।

पहला Smart On-Grid Mode है, जो वाहन के स्थिर चार्जिंग के दौरान ऊर्जा आपूर्ति को नियंत्रित करता है और पीक लोड के प्रभाव को कम करने में मदद करता है। दूसरा Integrated Off-Grid Backup Mode है, जिसमें इनबिल्ट ऊर्जा भंडारण (Energy Storage) यूनिट्स का उपयोग कर बिजली कटौती के दौरान भी चार्जिंग जारी रखी जा सकती है। तीसरा On-Demand Mobile Mode है, जो मॉड्यूलर सिस्टम के माध्यम से मोबाइल चार्जिंग सुविधा को सीधे वाहन के स्थान तक पहुंचाने में सक्षम है।

सेट्रान्स मोबिलिटी (Setrans Mobility) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) राणा रोशन सिंह ने कहा, "यह पेटेंट हमारे इंजीनियरिंग समाधान विकसित करने की दिशा में हमारी टीम की प्रतिबद्धता और भारत में नवाचार करने की क्षमता का प्रमाण है।"

कंपनी का कहना है कि इस चार्जिंग आर्किटेक्चर को व्यावसायिक रूप से स्थापित करने के लिए बड़े पैमाने पर ग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड की आवश्यकता नहीं होगी। सेट्रान्स मोबिलिटी (Setrans Mobility) अब इस पेटेंट प्राप्त तकनीक को रिटेल, कमर्शियल और ऑटोमोटिव डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के माध्यम से व्यावसायिक रूप से लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities