EV इंफ्रा के लिए स्मार्टन ने बढ़ाया विस्तार

EV इंफ्रा के लिए स्मार्टन ने बढ़ाया विस्तार

EV इंफ्रा के लिए स्मार्टन ने बढ़ाया विस्तार
स्मार्टन पावर सिस्टम्स ने नए सोलर PCU, बैटरी मॉडल और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के विस्तार के साथ अपनी ऊर्जा समाधान क्षमता बढ़ाई। कंपनी का यह कदम भारत के तेजी से बढ़ते EV चार्जिंग इकोसिस्टम को मजबूती देगा।

पावर बैकअप और सोलर एनर्जी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली भारतीय कंपनी स्मार्टन पावर सिस्टम्स (Smarten Power Systems) ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही (Q1 FY2026-27) के लिए अपना बिजनेस अपडेट जारी किया है। इस तिमाही में कंपनी ने बिक्री, डिस्ट्रीब्यूशन, मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की।

कंपनी ने तिमाही के दौरान अपने उत्पाद पोर्टफोलियो में करीब 1.18 लाख यूनिट की बिक्री की। इसमें होम यूपीएस (UPS), सोलर पावर कंडीशनिंग यूनिट (PCU), बैटरियां और सोलर पैनल प्रमुख रहे। उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और बढ़ी हुई बिजली खपत के कारण पावर बैकअप उत्पादों की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई।

मौसमी मांग को पूरा करने और इन्वेंट्री मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने हरियाणा के गुरुग्राम में 5,200 वर्ग फुट का नया वेयरहाउस शुरू किया है। इससे उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में कंपनी की लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन क्षमता मजबूत होगी।

बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए स्मार्टन ने नौ राज्यों में 32 नए डिस्ट्रीब्यूटर जोड़े हैं। इससे उत्तर, पूर्व, पश्चिम और दक्षिण भारत में कंपनी का वितरण नेटवर्क और मजबूत हुआ है।

उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए कंपनी ने HELIX 1100–1250 सीरीज के नए MPPT आधारित सोलर पावर कंडीशनिंग यूनिट (PCU) लॉन्च किए हैं। इसके अलावा, ऊर्जा भंडारण (Energy Storage) समाधान को मजबूत करने के लिए दो नए बैटरी मॉडल भी पेश किए गए हैं।

मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में भी कंपनी ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित बैटरी निर्माण संयंत्र में जून 2026 के दौरान कंपनी ने लगभग 6,600 बैटरियों का अब तक का सबसे अधिक मासिक इन-हाउस उत्पादन दर्ज किया। साथ ही कंपनी अपने नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के विकास पर भी काम कर रही है, जिसके शुरू होने के बाद उत्पादन क्षमता में और वृद्धि होगी।

बिक्री के बाद सेवाओं (After-sales Service) को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने अपनी इन-हाउस सर्विस क्षमताओं का विस्तार किया है। साथ ही वह अपने मौजूदा फ्रेंचाइजी सर्विस सेंटर नेटवर्क के माध्यम से भी ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कर रही है।

स्मार्टन पावर सिस्टम्स के होल टाइम डायरेक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) रजनीश शर्मा ने कहा, "पावर बैकअप और सोलर समाधानों की मांग ऊर्जा खपत के बदलते पैटर्न और ऊर्जा सुरक्षा की बढ़ती आवश्यकता के साथ लगातार विकसित हो रही है। इस तिमाही में हमारा फोकस मैन्युफैक्चरिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के जरिए अपनी परिचालन क्षमता को मजबूत करने पर रहा। हम अपने बाजारों में विश्वसनीय पावर बैकअप और सोलर ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रतिबद्ध हैं।"

कंपनी का कहना है कि वह भविष्य में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए ऑपरेशनल उत्कृष्टता, नए उत्पादों के विकास, डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क के विस्तार और बेहतर ग्राहक सेवा पर अपना फोकस बनाए रखेगी।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities