सोलर इंडस्ट्रीज़ इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली स्टेप-डाउन सब्सिडियरी सोलर एसए इन्वेस्टमेंट्स प्रोप्राइटरी लिमिटेड दक्षिण अफ्रीका की ओम्निया होल्डिंग्स लिमिटेड के सभी बकाया शेयर खरीदेगी। यह ऑल-कैश ट्रांजैक्शन करीब USD 1.355 बिलियन (₹12,951 करोड़) का है। डील रेगुलेटरी मंजूरी और Omnia के शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।
दक्षिण अफ्रीका में मुख्यालय वाली और Johannesburg Stock Exchange में लिस्टेड Omnia का 73 साल का कारोबार इतिहास है। कंपनी 23 देशों में माइनिंग और एग्रीकल्चर सेक्टर में काम करती है और 40 से अधिक देशों में 70 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर के जरिए ग्राहकों को सेवाएं देती है। 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में Omnia ने करीब USD 1.41 बिलियन (₹13,307 करोड़) का रेवेन्यू दर्ज किया और कंपनी नेट कैश पॉजिटिव रही।
ओम्निया (Omnia) का माइनिंग बिजनेस BME ब्रांड के तहत बल्क एक्सप्लोसिव्स, इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेशन सिस्टम, डिजिटल ब्लास्टिंग सॉल्यूशंस और माइनिंग केमिकल्स उपलब्ध कराता है। वहीं, इसका एग्रीकल्चर कारोबार न्यूट्रियोलॉजी (Nutriology) मॉडल के तहत क्रॉप न्यूट्रिशन प्रोडक्ट्स और एग्रीबायो (Agribio) के जरिए बायोलॉजिकल सॉल्यूशंस प्रदान करता है। कंपनी के पास नाइट्रिक एसिड और अमोनियम नाइट्रेट की उत्पादन सुविधाएं भी हैं। हाल ही में Omnia ने 5,000 टन की नई टैंक सुविधा के साथ अमोनियम नाइट्रेट स्टोरेज क्षमता को दोगुना किया है।
सोलर इंडस्ट्रीज़ ने 2010 में जाम्बिया में मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के साथ Southern African Development Community (SADC) क्षेत्र में प्रवेश किया था। इसके बाद 2015 में दक्षिण अफ्रीका में ऑपरेशन शुरू किए और 2017 में मिडलबर्ग फैसिलिटी शुरू की। कंपनी ने 2024 में स्थानीय ओपन-कास्ट माइनिंग और ब्लास्टिंग सर्विस कंपनी प्रोब्लास्ट का अधिग्रहण कर अपने कारोबार का और विस्तार किया।
कंपनी के अनुसार, Omnia का अधिग्रहण Solar Industries की वर्टिकल इंटीग्रेशन, सप्लाई सिक्योरिटी, कच्चे माल की उपलब्धता और लागत प्रतिस्पर्धा को मजबूत करेगा। इससे Solar Group की एक्सप्लोसिव्स और ब्लास्टिंग सॉल्यूशंस की ग्लोबल स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ इंटीग्रेटेड क्रॉप न्यूट्रिशन और बायोलॉजिकल सॉल्यूशंस के क्षेत्र में भी प्रवेश होगा।
सोलर ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ मनीष नुवाल ने कहा कि प्रस्तावित ट्रांजैक्शन एक्सप्लोसिव्स और ब्लास्टिंग सॉल्यूशंस में ग्लोबल लीडर बनने की कंपनी की महत्वाकांक्षा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस डील से कंपनी को इंटीग्रेटेड क्रॉप न्यूट्रिशन और बायोलॉजिकल सॉल्यूशंस के क्षेत्र में भी मजबूत एंट्री मिलेगी।