इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी स्पाइरो (Spiro) ने राम रामनाथन को अपना नया ग्रुप चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया है। अपनी नई भूमिका में रामनाथन कंपनी की फाइनेंशियल प्लानिंग, कैपिटल एलोकेशन और गवर्नेंस से जुड़े कार्यों का नेतृत्व करेंगे।
राम रामनाथन इससे पहले इफको ग्रुप, लैंडमार्क ग्रुप और पेप्सिको सहित कई कंपनियों में सीनियर फाइनेंस भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। स्पाइरो (Spiro) में वह कंपनी के कैपिटल स्ट्रक्चर और फाइनेंशियल गवर्नेंस की देखरेख करेंगे।
इसके अलावा, रामनाथन स्पाइरो (Spiro) के इलेक्ट्रिक वाहनों, चार्जिंग हब और इंफ्रास्ट्रक्चर में होने वाले निवेश की वित्तीय योजना और दिशा तय करने में भी अहम भूमिका निभाएंगे। कंपनी के विस्तार के साथ वित्तीय क्षमताओं को मजबूत करना उनकी प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल होगा।
राम रामनाथन ने कहा कि उनका ध्यान ऐसी वित्तीय क्षमताओं, गवर्नेंस सिस्टम और कैपिटल स्ट्रक्चर को तैयार करने पर रहेगा, जो स्पाइरो (Spiro) के लगातार विस्तार को सपोर्ट कर सकें और कंपनी की मजबूत ऑपरेशनल ग्रोथ को लंबे समय के टिकाऊ विकास में बदलने में मदद करें।
स्पाइरो के ग्रुप सीईओ अनंत बजाजद्या ने कहा कि रामनाथन अपने साथ वित्तीय और रणनीतिक नेतृत्व का व्यापक अनुभव लेकर आए हैं, जो कंपनी के विस्तार के दौरान काफी उपयोगी साबित होगा।