Kia Syros EV की 150 यूनिट एक दिन में डिलीवर

Kia Syros EV की 150 यूनिट एक दिन में डिलीवर

Kia Syros EV की 150 यूनिट एक दिन में डिलीवर
कोच्चि में इंचियोन किआ ने एक दिन में किया साइरोस ईवी ( Kia Syros EV) की 150 यूनिट डिलीवर कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया, जिसे India Book of Records ने प्रमाणित किया।

किया इंडिया (Kia India) के डीलर पार्टनर इंचियोन किआ (Incheon Kia) ने कोच्चि में एक ही दिन में 150 Syros ईवी की डिलीवरी कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। यह किसी एक डीलरशिप द्वारा एक ही दिन में एक ही मॉडल की सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों की डिलीवरी का रिकॉर्ड है।

यह डिलीवरी 17 अगस्त को मलयालम नववर्ष के अवसर पर आयोजित एक बड़े डिलीवरी कार्यक्रम के दौरान की गई। यह Incheon Kia की ओर से Syros EV की पहली डिलीवरी थी। इस उपलब्धि को India Book of Records द्वारा प्रमाणित किया गया है।

डिलीवरी समारोह के बाद किया इंडिया (Kia India) के वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्राहकों को सौंपे गए वाहनों को व्यक्तिगत रूप से फ्लैग-ऑफ किया। इस कार्यक्रम में Kia India के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ ग्वांगगु ली भी शामिल हुए।

इंचियोन किआ (Incheon Kia) के अनुसार, उसे कोच्चि में साइरोस ईवी (Syros EV) के लिए अब तक 650 से अधिक बुकिंग मिल चुकी हैं। इनमें से शुरुआती 150 वाहनों की डिलीवरी की जा चुकी है। डीलरशिप के मुताबिक, यह उपलब्धि कोच्चि के बाजार में इलेक्ट्रिक मॉडल की शुरुआती मांग को दर्शाती है।

इंचियोन किआ (Incheon Kia) ने करीब सात वर्ष पहले अपना कारोबार शुरू किया था और अब तक लगभग 50,000 वाहनों की संचयी बिक्री के करीब पहुंच रही है। डीलरशिप को 2026 में करीब 10,000 वाहनों की बिक्री की उम्मीद है।

यह रिकॉर्ड डिलीवरी ऐसे समय में हुई है जब किया इंडिया (Kia India) देश में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है और अपने डीलर नेटवर्क के जरिए साइरोस ईवी (Syros EV) की बिक्री को बढ़ाने पर ध्यान दे रही है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities