Tata Sierra का नया #DARK एडिशन पेश, कीमत 13.99 लाख से शुरू

Tata Sierra का नया #DARK एडिशन पेश, कीमत 13.99 लाख से शुरू

Tata Sierra का नया #DARK एडिशन पेश, कीमत 13.99 लाख से शुरू
टाटा मोटर्स ने Sierra का नया #DARK एडिशन 13.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया है, जिसमें Friesian Black एक्सटीरियर और प्रीमियम Violet Eclipse इंटीरियर दिया गया है।

टाटा मोटर्स ने अपनी प्रीमियम मिड-SUV Tata Sierra का #DARK एडिशन पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत 13.99 लाख रखी गई है। Sierra #DARK में खास तौर पर तैयार किया गया Friesian Black एक्सटीरियर, प्रीमियम Violet Eclipse इंटीरियर थीम और Purple Chrome डिटेलिंग दी गई है, जो SUV को एक अलग और एक्सक्लूसिव लुक देती है।

Sierra #DARK में SUV के आइकॉनिक सिल्हूट, दमदार रोड प्रेजेंस और फीचर-रिच एक्सपीरियंस को बरकरार रखा गया है। यह एडिशन Tata Cars की #DARK रेंज की डिजाइन लैंग्वेज को भी आगे बढ़ाता है, जो बोल्ड डिजाइन और एक्सक्लूसिव अपील के लिए जानी जाती है।

डिजाइन की बात करें तो Sierra #DARK में ऑल-ब्लैक ट्रीटमेंट के साथ SUV के मस्कुलर प्रोपोर्शन और कमांडिंग रोड स्टांस को और उभारा गया है। इसके केबिन में प्रीमियम ऑल-ब्लैक लेदरेट फिनिश दी गई है, जिससे इंटीरियर को लाउंज जैसा प्रीमियम लुक मिलता है।

एसयूवी (SUV) के एक्सटीरियर और अन्य हिस्सों में दिए गए Purple Chrome एक्सेंट्स ऑल-ब्लैक डिजाइन के साथ कॉन्ट्रास्ट बनाते हैं। कंपनी के अनुसार, ये डिटेल्स Sierra #DARK को सामान्य ब्लैक-थीम वाली SUV से अलग पहचान देते हैं।

टाटा सिएरा (Tata Sierra) #DARK को हाल ही में लॉन्च की गई सिएरा लेजेंड सीरीज़ (Sierra Legend Series) में उपलब्ध कराया गया है। इसका #DARK ट्रीटमेंट Pure L, Pure L (O), Pure + L और Adventure + L वेरिएंट्स के साथ-साथ टॉप-एंड Accomplished और Accomplished + पर्सोना में भी उपलब्ध होगा।

टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेडके चीफ कमर्शियल ऑफिसर विवेक श्रीवत्स ने कहा कि #DARK रेंज उन ग्राहकों के बीच लोकप्रिय है, जो एक्सक्लूसिविटी और अलग डिजाइन को प्राथमिकता देते हैं। उनके अनुसार, Sierra #DARK में Sierra की विरासत और #DARK रेंज की बोल्ड पहचान को एक साथ जोड़ा गया है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities