टाटा स्टारबक्स ने मुंबई स्थित ट्वेंटीसेवन बेकहाउस (TwentySeven Bakehouse) के साथ साझेदारी की घोषणा की है, जिसके तहत मुंबई के चुनिंदा स्टारबक्स स्टोर्स, जिनमें स्टारबक्स रिजर्व (Starbucks Reserve)® और कॉफी एक्सपीरिएंशियल आउटलेट्स शामिल हैं, में खास तौर पर तैयार किए गए फूड आइटम्स पेश किए जाएंगे।
इस सहयोग के तहत ग्राहकों को अब Starbucks के मौजूदा मेन्यू के साथ-साथ ट्वेंटीसेवन बेकहाउस (TwentySeven Bakehouse) के सिग्नेचर बेक्स, आर्टिसनल ब्रेड्स, सलाद, सैंडविच, रैप्स, बाउल्स, डेज़र्ट्स और शेयर करने योग्य स्नैक्स का आनंद मिलेगा। यह साझेदारी कॉफी के साथ बेहतर मेल खाने वाले और रोज़मर्रा के डाइनिंग अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किए गए विविध फूड विकल्प उपलब्ध कराने का उद्देश्य रखती है।
टाटा स्टारबक्स (Tata Starbucks) के सीओओ अदृत मिश्रा ने कहा, “हमारे ग्राहक स्टारबक्स (Starbucks) में बेहतरीन कॉफी और रोज़मर्रा के पसंदीदा फूड के लिए आते हैं। ट्वेंटीसेवन बेकहाउस के साथ यह साझेदारी उन्हें नए फ्लेवर और अनुभव तलाशने का मौका देती है, जबकि स्टारबक्स का परिचित अनुभव बरकरार रहता है।”
ट्वेंटीसेवन बेकहाउस के को-फाउंडर आदित्य दुगर ने कहा, “स्टारबक्स जैसे वैश्विक ब्रांड के साथ साझेदारी हमारे लिए स्वाभाविक कदम थी। हम Starbucks के ग्राहकों को अपने बेक्स और फूड आइटम्स परोसने को लेकर उत्साहित हैं, जो बोल्ड फ्लेवर और क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं।” यह नई फूड पेशकश अब मुंबई के Starbucks Reserve® और कॉफी एक्सपीरिएंशियल स्टोर्स में उपलब्ध है।