टेसॉल्व सेमीकंडक्टर ने जुटाए 75 मिलियन डॉलर

टेसॉल्व सेमीकंडक्टर ने जुटाए 75 मिलियन डॉलर

टेसॉल्व सेमीकंडक्टर ने जुटाए 75 मिलियन डॉलर
वेक्टर लाइन कैपिटल के नेतृत्व में हुई फंडिंग से कंपनी अपनी सेमीकंडक्टर इंजीनियरिंग क्षमताओं और वैश्विक उपस्थिति को मजबूत करेगी।

हीरो इलेक्ट्रॉनिक्स के वेंचर टेसॉल्व सेमीकंडक्टर (Tessolve Semiconductor) ने 75 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है। इस निवेश दौर का नेतृत्व अमेरिका की रणनीतिक निवेश फर्म वेक्टर लाइन कैपिटल (Vector Line Capital) ने किया। कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल अपने कारोबार के विस्तार, नई क्षमताएं जोड़ने और अधिग्रहण के जरिए अपनी सेवाओं का दायरा बढ़ाने के लिए करेगी।

वेक्टर लाइन कैपिटल सेमीकंडक्टर और चिप सप्लाई चेन से जुड़ी कंपनियों में निवेश करती है। इस निवेश के साथ वह Tessolve के मौजूदा निवेशकों TPG और नोवो टेलस कैपिटल पार्टनर्स में शामिल हो गई है। यह भारत में वेक्टर लाइन कैपिटल का पहला निवेश है।

साल 2004 में श्रीनी चिनामिली (Srini Chinamilli) द्वारा स्थापित टेसॉल्व (Tessolve) सेमीकंडक्टर इंजीनियरिंग सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी की सेवाओं में चिप आर्किटेक्चर, डिजाइन, वैलिडेशन, टेस्टिंग और एम्बेडेड सिस्टम शामिल हैं।

टेसॉल्व (Tessolve) इन सेवाओं के जरिए सेमीकंडक्टर कंपनियों को चिप विकास से लेकर उसकी टेस्टिंग तक सहयोग देती है। कंपनी कई अधिग्रहणों को लेकर बातचीत के अंतिम चरण में है। अगले कुछ तिमाहियों में इन सौदों को पूरा करने की उम्मीद है। इन अधिग्रहणों से टेसॉल्व (Tessolve) की मौजूदा तकनीकी क्षमताओं को मजबूती मिलने और उसकी सेवाओं का विस्तार होने की संभावना है।

इससे पहले सितंबर 2025 में टेसॉल्व (Tessolve) ने TPG से 150 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई थी। उस समय कंपनी ने इस पूंजी का उपयोग अपने वैश्विक डिलीवरी सेंटरों को मजबूत करने, एडवांस्ड टेस्टिंग लैबोरेटरीज का विस्तार करने और अधिग्रहण के अवसरों पर काम करने के लिए करने की योजना बनाई थी। फंडिंग के साथ कंपनी अपनी विस्तार योजनाओं को आगे बढ़ाने पर ध्यान देगी।

 

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities