TVS Motor ने लॉन्च किया Jupiter Dual Tone Spectral, कीमत 89,825 रुपये

TVS Motor ने लॉन्च किया Jupiter Dual Tone Spectral, कीमत 89,825 रुपये

TVS Motor ने लॉन्च किया Jupiter Dual Tone Spectral, कीमत 89,825 रुपये
टीवीएस मोटर ने भारत में जुपिटर डुअल टोन स्पेक्ट्रल रेंज लॉन्च की है, जिसकी कीमत 89,825 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है।

टीवीएस मोटर कंपनी ने भारतीय बाजार में जुपिटर डुअल टोन स्पेक्ट्रल रेंज लॉन्च की है। इसकी शुरुआती कीमत 89,825 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। नई रेंज को खासतौर पर युवा और शहरी परिवारों की बदलती डिजाइन और टेक्नोलॉजी जरूरतों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।

जुपिटर डुअल टोन स्पेक्ट्रल दो नए डुअल-टोन कलर ऑप्शन स्पेक्ट्रल ब्लू और स्पेक्ट्रल कॉपर में उपलब्ध होगा। दोनों कलर में कलर-शिफ्टिंग पेंट फिनिश, कलर-कोऑर्डिनेटेड इनर पैनल, नया सीट फिनिश और आंशिक क्रोम एक्सटीरियर मिरर दिए गए हैं।

फीचर्स की बात करें तो नए 110cc स्कूटर में सीक्वेंशियल टर्न सिग्नल लैंप (TSL), लंबी सीट के साथ इंटीग्रेटेड पिलियन बैकरेस्ट और यूएसबी टाइप-सी (USB Type-C) चार्जिंग पोर्ट शामिल किए गए हैं। स्कूटर में 33-लीटर अंडर-सीट स्टोरेज क्षमता को बरकरार रखा गया है।

जुपिटर डुअल टोन स्पेक्ट्रल में ब्लूटूथ-इनेबल्ड SmartXonnect टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉल व SMS अलर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। इससे स्कूटर में कनेक्टेड टेक्नोलॉजी का अनुभव मिलता है।

परफॉर्मेंस के लिए स्कूटर में मौजूदा 113.3cc सिंगल-सिलेंडर, फोर-स्ट्रोक इंजन दिया गया है, जो 5.9 kW की पावर और अधिकतम 9.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें टीवीएस का iGO असिस्ट माइक्रो-हाइब्रिड सिस्टम भी दिया गया है।

टीवीएस मोटर कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, कम्यूटर एंड ईवी  बिजनेस और कॉरपोरेट ब्रांड एंड मीडिया हेड अनिरुद्ध हलदार ने कहा कि युवा और शहरी भारतीय परिवार डिजाइन और टेक्नोलॉजी के नए अनुभवों से तेजी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नया जुपिटर डुअल टोन आधुनिक डिजाइन और सीक्वेंशियल टर्न सिग्नल लैंप जैसे फीचर्स के साथ इस बदलाव को आगे बढ़ाता है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities