विनफ़ास्ट ने शुरू की Ha Tinh EV फैक्ट्री, सालाना बनेगी 10 लाख गाड़ियां

विनफ़ास्ट ने शुरू की Ha Tinh EV फैक्ट्री, सालाना बनेगी 10 लाख गाड़ियां

विनफ़ास्ट ने शुरू की Ha Tinh EV फैक्ट्री, सालाना बनेगी 10 लाख गाड़ियां
वियतनाम की कंपनी विनफ़ास्ट ने 360,000 वर्ग मीटर में फैले अपने आधुनिक ईवी प्लांट की शुरुआत की, भारत के तूतीकोरिन में भी कर रही है EV मैन्युफैक्चरिंग की तैयारी।

 

वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी विनफ़ास्ट ने Ha Tinh प्रांत में अपने नए इलेक्ट्रिक कार फैक्ट्री का उद्घाटन किया है। यह फैक्ट्री 360,000 वर्ग मीटर में फैली हुई है, जिसमें शेल वेल्डिंग, पेंटिंग, असेंबली, लॉजिस्टिक्स वेयरहाउस और क्वालिटी इंस्पेक्शन सेंटर शामिल हैं। इसके अलावा, 240,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में एक सहायक फैक्ट्री क्लस्टर भी बनाया जा रहा है, जिसे आने वाले वर्षों में और बढ़ाया जाएगा।

विनफ़ास्ट Ha Tinh फैक्ट्री को दक्षिण-पूर्व एशिया की सबसे आधुनिक उत्पादन इकाई माना जा रहा है। यहां उच्च स्तर की ऑटोमेशन तकनीक और ABB, Durr, Fanuc और Siemens जैसी विश्वस्तरीय कंपनियों की तकनीकें उपयोग में लाई जा रही हैं। पूरी उत्पादन प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय मानकों जैसे ISO 9001, ISO 14001 और IATF 16949 के अनुरूप है।

शुरुआती चरण में यह फैक्ट्री छोटे शहरी ईवी जैसे VF 3, Minio Green, EC Van और अन्य नए मॉडल्स का निर्माण करेगी, जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए होंगे।

विंनग्रुप (Vingroup ) के वाइस चेयरमैन और जनरल डायरेक्टर Nguyen Viet Quang ने कहा, " विनफ़ास्ट Ha Tinh फैक्ट्री का उद्घाटन हमारी वैश्विक विस्तार रणनीति का अहम हिस्सा है। यह फैक्ट्री हर साल 10 लाख वाहन बनाने के हमारे लक्ष्य में बड़ा योगदान देगी और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देगी।"

वर्ष 2025 के पहले पांच महीनों में  विनफास्ट ने 56,000 से अधिक ईवी बेचे, और वियतनाम में इसकी सबसे बड़ी मार्केट शेयर है। VF 3, VF 5 और VF 6 इसके सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल हैं। इसके अलावा, फिलीपींस और इंडोनेशिया में भी विनफ़ास्ट की गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

भारत में भी विनफ़ास्ट तेजी से पैर जमा रहा है। 25 फरवरी 2024 को तमिलनाडु के तूतीकोरिन (Thoothukudi) में कंपनी ने अपने ईवी प्लांट की नींव रखी थी। यह प्लांट सालाना 1.5 लाख वाहनों के निर्माण की क्षमता रखेगा और 3,500 लोगों को रोजगार देगा।

भारत में SUV की बढ़ती मांग को देखते हुए, विनफ़ास्ट इस साल सितंबर से शुरू होने वाले त्योहारी सीजन में VF 7 और VF 6 मिडसाइज़ इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी ने 21 जून से देश के प्रमुख मॉल्स में अपनी गाड़ियों का प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

विनफ़ास्ट (VinFast) का लक्ष्य भारत को न केवल घरेलू बाजार बल्कि दक्षिण एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीकी देशों के लिए EV एक्सपोर्ट हब बनाना है। भारत में मजबूत ऑटो कंपोनेंट सप्लाई चेन को देखते हुए यह प्रोजेक्ट VinFast की वैश्विक विस्तार रणनीति में अहम भूमिका निभाएगा।

Thoothukudi फैक्ट्री की शुरुआत CKD (Completely Knocked Down) यूनिट्स से होगी, जिसकी शुरुआती क्षमता 50,000 यूनिट प्रति वर्ष होगी, जिसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 1.5 लाख यूनिट किया जाएगा। साथ ही, कंपनी प्रीमियम से लेकर मास-मार्केट सेगमेंट तक नए मॉडल्स भी पेश करेगी।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities