तमिलनाडु में VinFast की बड़ी एंट्री, 1.5 लाख यूनिट तक बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

तमिलनाडु में VinFast की बड़ी एंट्री, 1.5 लाख यूनिट तक बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

तमिलनाडु में VinFast की बड़ी एंट्री, 1.5 लाख यूनिट तक बढ़ेगी उत्पादन क्षमता
वियतनामी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता विनफ़ास्ट अगले 3-4 महीनों में तमिलनाडु में अपना नया प्लांट शुरू करने जा रहा है, जहां शुरुआत में VF7 और VF6 इलेक्ट्रिक SUVs का उत्पादन होगा।

वियतनामी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता विनफ़ास्ट अगले तीन से चार महीनों में तमिलनाडु में अपने नए प्लांट में संचालन शुरू करने के लिए तैयार है। यह जानकारी राज्य के उद्योग, निवेश प्रोत्साहन और वाणिज्य मंत्री डॉ. टीआरबी राजा ने दी।

विनफ़ास्ट (VinFast) ने फरवरी 2024 में 400 एकड़ के इस इंटीग्रेटेड प्लांट का निर्माण शुरू किया था, जो कंपनी का तीसरा वैश्विक उत्पादन केंद्र है। इससे पहले कंपनी वियतनाम और अमेरिका में अपने निर्माण कार्यों का विस्तार कर चुकी है। शुरुआती चरण में प्लांट में CKD (Completely Knocked Down) संचालन होगा और इसकी उत्पादन क्षमता 50,000 यूनिट होगी, जिसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 1.5 लाख यूनिट किया जाएगा।

इस प्लांट से VinFast भारतीय बाजार के लिए VF7 और VF6 जैसी मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUVs असेंबल कर लॉन्च करेगी, जो त्योहारी सीजन से पहले उपलब्ध हो सकती हैं। ये SUVs महिंद्रा BE 6, XEV 7E, हुंडई क्रेटा EV, टाटा कर्व्व और हैरियर EV जैसे मॉडलों को टक्कर देंगी। इनकी कीमत ₹20-30 लाख के बीच होने की संभावना है।

हालांकि प्लांट की प्राथमिकता भारतीय बाजार होगी, लेकिन भविष्य में यहां से मध्य पूर्व और अफ्रीका के बाजारों में भी निर्यात किया जाएगा। भारत में VinFast अपने साउथईस्ट एशियन रणनीति को दोहराएगी, जिसमें वाहन उत्पादन के साथ-साथ चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, फाइनेंसिंग और लीजिंग जैसी सेवाएं भी शामिल होंगी।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities