VinFast ने नोएडा में नया EV शोरूम खोला

VinFast ने नोएडा में नया EV शोरूम खोला

VinFast ने नोएडा में नया EV शोरूम खोला
वेलोसिटी फिनट्रस्ट ने सेक्टर 63 में 11,500 वर्ग फुट का 3S शोरूम शुरू किया, जहां VF 6 और VF 7 की बिक्री और टेस्ट ड्राइव की सुविधा मिलेगी।

विनफास्ट (VinFast) के अधिकृत डीलर पार्टनर वेलोसिटी फिनट्रस्ट (Velocity Fintrust) ने नोएडा के सेक्टर 63 में नया इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) शोरूम खोला है। 11,500 वर्ग फुट में फैली यह सुविधा 3S (Sales, Service and Spares) मॉडल पर आधारित है। यहां ग्राहकों को वाहन बिक्री, प्रोडक्ट कंसल्टेशन, आफ्टर-सेल्स सर्विस और ओनरशिप सपोर्ट की सुविधा मिलेगी।

शोरूम का उद्घाटन विनफ़ास्ट एशिया के सीईओ तपन कुमार घोष ने किया। इस मौके पर   वीएसटी यूनाइटेड ग्रुप के चेयरमैन सीताराम यादव और वेलोसिटी फिंट्रस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास यादव भी मौजूद रहे। नए शोरूम के साथ विनफ़ास्ट की नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) में डीलरशिप मौजूदगी का विस्तार हुआ है।

इस सुविधा में फिलहाल विनफास्ट VF 6 और VF 7 को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। ग्राहक इन मॉडलों के बारे में जानकारी लेने के साथ टेस्ट ड्राइव भी कर सकते हैं। इसके अलावा, शोरूम में कंपनी के पोर्टफोलियो से VF MPV 7 और Limo Green को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

विनफास्ट VF 6 की शुरुआती कीमत ₹18.19 लाख और VF 7 की शुरुआती कीमत ₹22.99 लाख है। कंपनी के अनुसार, ग्राहकों को 31 मार्च 2029 तक फ्री चार्जिंग, तीन साल की फ्री मेंटेनेंस, सात साल की व्हीकल वारंटी और 10 साल की बैटरी वारंटी जैसे फायदे मिलेंगे। इसके अलावा, ग्राहकों को 75% तक assured buyback और ICE से EV में बदलाव के लिए अतिरिक्त लाभ भी दिए जाएंगे।

नोएडा का यह आउटलेट वेलोसिटी फिनट्रस्ट के विनफास्ट डीलरशिप नेटवर्क का हिस्सा है, जो नई दिल्ली, जयपुर, नोएडा और गाजियाबाद में मौजूद है। कंपनी का कहना है कि सेक्टर 63 की सुविधा नोएडा और पूरे NCR क्षेत्र के ग्राहकों को सेवा देने के लिए तैयार की गई है। वेलोसिटी फिनट्रस्ट आने वाले समय में क्षेत्र में नए स्टोर खोलकर अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बना रही है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities