हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की उभरती कंपनी ए.एस. होटल्स, जिसे अशोक गौतम लीड कर रहे हैं। उन्होंने विंडहैम होटल्स एंड रिसॉर्ट्स (Wyndham Hotels & Resorts) के साथ साझेदारी में विंडहैम गार्डन खजुराहो एयरपोर्ट रोड (Wyndham Garden Khajuraho Airport Road) होटल साइन करने की घोषणा की है। 92 कमरों वाला यह होटल 2027 की तीसरी तिमाही (Q3) तक खुलने की उम्मीद है।
एयरपोर्ट रोड पर स्थित यह होटल खजुराहो के प्रमुख परिवहन केंद्र और पर्यटन स्थलों तक आसान पहुंच प्रदान करेगा। यह खजुराहो ग्रुप ऑफ मॉन्यूमेंट्स (Khajuraho Group of Monuments) के करीब स्थित है, जो अपनी अद्वितीय मंदिर वास्तुकला और सांस्कृतिक महत्व के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है।
इस होटल में 92 आधुनिक कमरे, ऑल-डे डाइनिंग रेस्टोरेंट, मीटिंग और इवेंट स्पेस, फिटनेस सेंटर और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं होंगी। यह होटल leisure और business दोनों तरह के यात्रियों के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें आधुनिक सुविधाओं के साथ विंडहैम गार्डन (Wyndham Garden) ब्रांड के अंतरराष्ट्रीय मानकों का समावेश होगा।
ए.एस. होटल्स (A.S Hotels) के प्रमोटर अशोक गौतम ने कहा कि खजुराहो जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की होटल सुविधा लाने का यह प्रयास कंपनी की रणनीति का हिस्सा है। वहीं, Wyndham Hotels & Resorts के प्रतिनिधि राहुल माकारियस ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी के साथ खजुराहो जैसे सांस्कृतिक स्थलों पर उच्च गुणवत्ता वाले आवास की मांग लगातार बढ़ रही है।
यह साझेदारी भारत के प्रमुख हेरिटेज और पर्यटन स्थलों में Wyndham की विस्तार रणनीति को मजबूत करती है, जिससे देश में सांस्कृतिक पर्यटन को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।