इसुजु ने भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में D-MAX BEV को पेश किया

इसुजु ने भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में D-MAX BEV को पेश किया

इसुजु ने भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में D-MAX BEV को पेश किया
इसुजु मोटर्स इंडिया ने भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में अपनी नई बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल D-MAX BEV और कस्टमाइज्ड D-MAX S-CAB Z का अनावरण किया।

इसुजु मोटर्स इंडिया ने भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में अपनी नई बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) D-MAX BEV का अनावरण किया। इस मॉडल को पहले इस साल की शुरुआत में थाईलैंड में पेश किया गया था। D-MAX BEV को खासतौर पर व्यावसायिक और पैसेंजर वाहनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। इसमें फुल-टाइम 4WD सिस्टम और नई ई-एक्सल्स तकनीक दी गई है, जिससे यह कठिन रास्तों पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देती है। इसकी टोइंग क्षमता और मजबूत फ्रेम इसे डीजल मॉडल्स की तरह ही बेहतरीन बनाती है।

इसके अलावा, इसुजु (ISUZU) ने D-MAX S-CAB Z का कस्टमाइज्ड वर्शन भी प्रदर्शित किया, जो अपनी विश्वसनीयता और कार्यक्षमता के लिए प्रसिद्ध है और व्यावसायिक उपयोग के लिए एक पसंदीदा विकल्प बना हुआ है। ये दोनों मॉडल इसुजु के "अब... और हमेशा" थीम के अनुसार हैं, जो कंपनी की वर्तमान और भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इसुजु मोटर्स इंडिया ने 2024 में आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में स्थित फैक्ट्री में एक लाख वाहनों का उत्पादन किया है। इसके साथ ही, कंपनी ने भारत से व्यावसायिक वाहनों का प्रमुख निर्यातक बनने की दिशा में भी कदम बढ़ाया है।

इसुजु अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ देशभर में अपनी पहुंच भी बढ़ा रही है। कंपनी ने अपने कार्यबल में विविधता लाते हुए 22% महिलाओं को रोजगार दिया है, जो उसकी समावेशिता और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसुजु का “नेवर स्टॉप” कंपनी को क्वालिटी, विश्वसनीयता और इनोवेशन की दिशा में लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है, ताकि वह भविष्य में बेहतर मोबिलिटी सॉल्यूशन प्रदान कर सके।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities