वित्तीय सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Avendus ने करण शर्मा को Managing Director और Head of Investment Banking नियुक्त करने की घोषणा की है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। करण शर्मा , Avendus Group के, को-फाउंडर और सीईओ गौरव दीपक का स्थान लेंगे, जो पिछले कई वर्षों से Investment Banking व्यवसाय के साथ-साथ पूरे संगठन का नेतृत्व कर रहे थे।
कंपनी के अनुसार, यह नेतृत्व परिवर्तन Investment Banking कारोबार को अधिक समर्पित नेतृत्व प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है। इससे गौरव दीपक को समूह की व्यापक रणनीतिक प्राथमिकताओं और भविष्य की विकास योजनाओं पर अधिक ध्यान केंद्रित करने का अवसर मिलेगा।
करण शर्मा पिछले 15 वर्षों से Avendus के साथ जुड़े हुए हैं और उन्होंने कंपनी के डिजिटल एवं टेक्नोलॉजी Investment Banking व्यवसाय को भारत के प्रमुख प्राइवेट इक्विटी और विलय एवं अधिग्रहण (M&A) सलाहकार प्लेटफॉर्म में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अपनी नई जिम्मेदारी में वे Investment Banking व्यवसाय की रणनीतिक दिशा, विकास योजनाओं और संस्थागत विस्तार का नेतृत्व करेंगे।
अगले विकास चरण का नेतृत्व करेंगे करण शर्मा
इस नियुक्ति पर टिप्पणी करते हुए गौरव दीपक ने कहा कि Avendus अब विकास और विस्तार के एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है। ऐसे समय में Investment Banking व्यवसाय के लिए समर्पित नेतृत्व की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि Karan का नेतृत्व कौशल, मजबूत ग्राहक संबंध, टीम निर्माण की क्षमता और पिछले 15 वर्षों में कंपनी की संस्कृति को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए सबसे उपयुक्त बनाती है।
अपनी नई भूमिका को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए करण शर्मा ने कहा कि वह Avendus के Investment Banking व्यवसाय का नेतृत्व करने का अवसर मिलने पर आभारी हैं। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य फोकस ग्राहकों के साथ साझेदारी को और मजबूत करना, विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता बढ़ाना और भारत की महत्वाकांक्षी कंपनियों के लिए Avendus की विश्वसनीय सलाहकार की पहचान को और मजबूत बनाना होगा।
भारत की प्रमुख Investment Banking कंपनियों में शामिल है Avendus
Avendus Capital को भारत की अग्रणी Investment Banking कंपनियों में गिना जाता है। कंपनी ने प्राइवेट कैपिटल जुटाने, विलय एवं अधिग्रहण (M&A) और सार्वजनिक बाजार (Public Market) लेनदेन के क्षेत्र में मजबूत पहचान बनाई है।
कंपनी विकासशील स्टार्टअप्स से लेकर स्थापित व्यवसायों तक विभिन्न ग्राहकों को वित्तीय सलाह और निवेश बैंकिंग सेवाएं प्रदान करती है। उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि करण शर्मा के नेतृत्व में Avendus अपने Investment Banking कारोबार को और मजबूत करेगा तथा आने वाले वर्षों में अपनी बाजार स्थिति को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।