वी2 रिटेल लिमिटेड (V2 Retail Ltd.) ने आशीष कटारिया को नेशनल हेड बिजनेस डेवलपमेंट नियुक्त किया है। कंपनी की सोशल मीडिया घोषणा के अनुसार, कटारिया देशभर में व्यवसाय विस्तार रणनीति का नेतृत्व करेंगे और नए स्टोर खोलने, लोकेशन पहचान तथा लीज़ वार्ताओं की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इस नई भूमिका में वे प्रमुख बाजारों में कंपनी की मौजूदगी मजबूत करने और रिटेल नेटवर्क के विस्तार को गति देने पर ध्यान देंगे। उनकी नियुक्ति कंपनी की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
इससे पहले कटारिया विशाल मेगा मार्ट लिमिटेड में एसोसिएट जनरल मैनेजर – रियल एस्टेट के पद पर कार्यरत थे, जहाँ उन्होंने स्टोर विस्तार और रियल एस्टेट रणनीति का नेतृत्व किया।
गुरूग्राम मुख्यालय वाली वी2 रिटेल (V2 Retail) किफायती फैशन रिटेलर है, जो उभरते शहरों में मूल्य-संवेदनशील ग्राहकों के लिए पुरुष, महिला और बच्चों के परिधान व लाइफस्टाइल उत्पाद उपलब्ध कराती है।