Adani Airport और Bastian Hospitality अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बनाएंगे 52,000 वर्ग फुट का नया लाइफस्टाइल हब

Adani Airport और Bastian Hospitality अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बनाएंगे 52,000 वर्ग फुट का नया लाइफस्टाइल हब

Adani Airport और Bastian Hospitality अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बनाएंगे 52,000 वर्ग फुट का नया लाइफस्टाइल हब
Adani Airport Holdings Limited (AAHL) ने Bastian Hospitality के साथ मिलकर अहमदाबाद में 52,000 वर्ग फुट का नया लाइफस्टाइल और हॉस्पिटैलिटी डेस्टिनेशन 'Maison Twenty-Seven' लॉन्च किया है।


यह प्रॉपर्टी सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 के आगमन क्षेत्र के पास स्थित है।

यह लॉन्च AAHL की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी पारंपरिक एयरपोर्ट सेवाओं से आगे बढ़कर एयरपोर्ट से जुड़े हॉस्पिटैलिटी और लाइफस्टाइल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही है। इससे पहले कंपनी IHG Hotels & Resorts के साथ भी भारत में एयरपोर्ट-कनेक्टेड होटल विकसित करने के लिए साझेदारी कर चुकी है। वहीं Bastian Hospitality के लिए यह प्रोजेक्ट अहमदाबाद के हॉस्पिटैलिटी और लाइफस्टाइल बाजार में एंट्री माना जा रहा है।

एयरपोर्ट के पास नया लाइफस्टाइल हब तैयार

GIFT City और अहमदाबाद के तेजी से बढ़ते एविएशन और बिजनेस कॉरिडोर के पास स्थित Maison Twenty-Seven में हॉस्पिटैलिटी, वेलनेस, एंटरटेनमेंट और कम्युनिटी आधारित सुविधाओं को एक ही जगह पर जोड़ा गया है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य गुजरात की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना भी है, जिसके लिए यहां क्षेत्रीय कलाकारों और शिल्पकारों के लिए विशेष स्थान तैयार किए गए हैं।

AAHL की 'Pranaam' सेवा यहां आने वाले यात्रियों को पैसेंजर असिस्टेंस और लाउंज से जुड़ी सुविधाएं देगी। यह जगह यात्रियों, बिजनेस प्रोफेशनल्स, परिवारों और स्थानीय लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। यहां ओपन आर्किटेक्चर, प्राकृतिक रोशनी, हरियाली, सोशल स्पेस और इंडोर-आउटडोर डाइनिंग एरिया जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

खानपान और वेलनेस सुविधाओं पर खास फोकस

यहां खाने-पीने के लिए कई खास कॉन्सेप्ट तैयार किए गए हैं, जो ट्रांजिट डाइनिंग, बिजनेस मीटिंग, फैमिली गैदरिंग, हेल्थ-फोकस्ड मेन्यू और कैजुअल अनुभवों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। इस डेस्टिनेशन में Bastian Bakery और Temptation Room भी शामिल हैं।

वेलनेस सेंटर में क्रायोथेरेपी, HBOT, हॉट और कोल्ड प्लंज पूल, स्टीम और सॉना रूम, ड्राई फ्लोटेशन थेरेपी, योग स्टूडियो, साउंड हीलिंग ज़ोन, सैलून सेवाएं और फिटनेस स्पेस जैसी सुविधाएं दी गई हैं। यहां सेवाएं रिजर्वेशन और डे-पास दोनों फॉर्मेट में उपलब्ध होंगी।

इसके अलावा Maison Twenty-Seven में गेम्स आर्केड, को-वर्किंग लाउंज, एंटरटेनमेंट ज़ोन और बच्चों व परिवारों के लिए विशेष स्पेस भी बनाए गए हैं। इससे यह अहमदाबाद के विकसित हो रहे एयरपोर्ट इकोसिस्टम में एक मिक्स्ड-यूज़ लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है।

आधुनिक यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार प्रोजेक्ट

Bastian Hospitality के फाउंडर रंजीत बिंद्रा ने कहा कि Maison Twenty-Seven कंपनी के लिए एक बड़ा कदम है, क्योंकि Bastian Hospitality भारत में पिछले दस वर्षों से एक्सपीरियंस-आधारित डाइनिंग और लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन विकसित कर रही है। उन्होंने कहा कि आज के उपभोक्ता जिस तरह यात्रा करते हैं, काम करते हैं और आराम करते हैं, उसी को ध्यान में रखकर यह स्पेस तैयार किया गया है।

AAHL के सीईओ अरुण बंसल ने कहा कि अडानी एयरपोर्ट्स एयरपोर्ट्स को सिर्फ यात्रा स्थल नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल और सोशल इकोसिस्टम के रूप में विकसित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि Maison Twenty-Seven हॉस्पिटैलिटी, वेलनेस, डाइनिंग और कम्युनिटी स्पेस को एक साथ जोड़कर यात्रियों और शहरी उपभोक्ताओं के लिए नया अनुभव तैयार करेगा।

शिल्पा शेट्टी, जो Bastian Hospitality की को-फाउंडर भी हैं, उन्होंने कहा कि आज के समय में वेलनेस केवल फिटनेस तक सीमित नहीं है। यह लोगों के यात्रा करने, आराम करने, परिवार के साथ समय बिताने और बेहतर अनुभव बनाने का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने कहा कि Maison Twenty-Seven की सबसे खास बात यह है कि यहां वेलनेस, हॉस्पिटैलिटी, डाइनिंग और कम्युनिटी अनुभवों को एक ही जगह पर जोड़ा गया है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities