Horse Powertrain ने X-Range C15 हाइब्रिड सिस्टम पेश किया

Horse Powertrain ने X-Range C15 हाइब्रिड सिस्टम पेश किया

Horse Powertrain ने X-Range C15 हाइब्रिड सिस्टम पेश किया
हॉर्स पावरट्रेन ने X-Range C15 Direct Drive नाम का नया ‘ऑल-इन-वन’ हाइब्रिड पावरट्रेन विकसित किया है, जिसे Beijing Auto Show 2026 में पेश किया जाएगा। यह तकनीक एक ही BEV प्लेटफॉर्म पर HEV, PHEV और REEV जैसे मल्टी-पावरट्रेन विकल्प देने में सक्षम है।

ग्लोबल पावरट्रेन कंपनी हॉर्स पावरट्रेन (Horse Powertrain) ने भारत में संभावित एंट्री की तैयारी के बीच अपने नए ‘ऑल-इन-वन’ हाइब्रिड पावरट्रेन X-Range C15 Direct Drive के विकास की घोषणा की है। कंपनी इसे 14 अप्रैल को Beijing ऑटो शो (Auto Show 2026) में आधिकारिक तौर पर पेश करेगी। यह नई तकनीक BEV प्लेटफॉर्म को HEV, PHEV और REEV जैसे विभिन्न हाइब्रिड विकल्पों के लिए इस्तेमाल करने में सक्षम बनाती है, जिससे ऑटोमेकर्स एक ही प्लेटफॉर्म पर कई तरह के वाहन तैयार कर सकते हैं।

X-Range C15 Direct Drive एक अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट यूनिट है, जिसमें 4-सिलेंडर 1.5-लीटर इंजन, ट्रांसमिशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स एक ही हाउसिंग में इंटीग्रेट किए गए हैं। इसे रियर सबफ्रेम पर माउंट करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे बेहतर NVH (Noise, Vibration, Harshness) परफॉर्मेंस मिलती है। इसमें P1+P3 मोटर कॉन्फिगरेशन दिया गया है, जहां P1 मोटर जेनरेटर के रूप में काम करती है और P3 मोटर वाहन को इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन प्रदान करती है।

कंपनी के अनुसार, यह पावरट्रेन नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बोचार्ज्ड दोनों विकल्पों में उपलब्ध होगा। नैचुरली एस्पिरेटेड वर्जन 70 kW तक और टर्बो वर्जन 120 kW तक पावर जनरेट कर सकता है। यह सिस्टम सीरियल और पैरेलल दोनों मोड में काम करता है, जिससे ईंधन दक्षता बेहतर होती है और ड्राइविंग परफॉर्मेंस भी बढ़ती है।

X-रेंज C15 डायरेक्ट ड्राइव, हॉर्स पावरट्रेन (X-Range C15 Direct Drive, Horse Powertrain) की X-Range फैमिली का हिस्सा है, जिसमें पहले से HORSE F15 और HORSE C15 जैसे समाधान शामिल हैं। यह नया सिस्टम BEV के रियर ड्राइव यूनिट को रिप्लेस कर सकता है और जरूरत के अनुसार ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप में भी काम कर सकता है।

कंपनी का मानना है कि यह तकनीक ऑटोमेकर्स को बिना बड़े डिजाइन या प्रोडक्शन बदलाव के मल्टी-पावरट्रेन रणनीति अपनाने में मदद करेगी। साथ ही, रियर एक्सल पर पैकेजिंग से बैटरी और केबिन स्पेस को अधिकतम करने का भी फायदा मिलेगा।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities