Amazon India ने प्रीमियम ब्यूटी पोर्टफोलियो का किया विस्तार, 100 नए ब्रांड्स होंगे शामिल

Amazon India ने प्रीमियम ब्यूटी पोर्टफोलियो का किया विस्तार, 100 नए ब्रांड्स होंगे शामिल

Amazon India ने प्रीमियम ब्यूटी पोर्टफोलियो का किया विस्तार, 100 नए ब्रांड्स होंगे शामिल
Amazon India ने 2026 में अपने प्रीमियम ब्यूटी कारोबार को बड़ा विस्तार देने की योजना बनाई है। कंपनी 100 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी ब्रांड्स को अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ने जा रही है।


यह कदम भारत के तेजी से बढ़ते ऑनलाइन ब्यूटी और पर्सनल केयर बाजार को ध्यान में रखकर उठाया गया है, वहीं इस नए पोर्टफोलियो में Dolce & Gabbana, Laura Mercier, Elemis, Urban Decay, Aveda, La Roche-Posay, Eucerin और Paula’s Choice जैसे वैश्विक ब्यूटी और स्किनकेयर ब्रांड शामिल होंगे। इसके अलावा जापान, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और मध्य-पूर्व के कई लोकप्रिय ब्यूटी ब्रांड्स भी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे।

कंपनी के अनुसार, भारत में प्रीमियम ब्यूटी प्रोडक्ट्स की मांग तेजी से बढ़ रही है, खासकर मेट्रो शहरों के बाहर। Amazon India पर आने वाली प्रीमियम ब्यूटी डिमांड का आधे से ज्यादा हिस्सा अब टियर-II और टियर-III शहरों जैसे त्रिशूर, देहरादून, पटियाला, गुवाहाटी और कोल्हापुर से आ रहा है। यह देश में बढ़ती aspirational beauty shopping को दर्शाता है।

Amazon India के ब्यूटी डायरेक्टर सिद्धार्थ भगत ने कहा कि भारत का ब्यूटी बाजार अब 'Availability-led shopping' से 'Discovery-led consumption' की ओर बढ़ रहा है। इसका कारण वैश्विक ब्यूटी ट्रेंड्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का बढ़ता प्रभाव है। उन्होंने बताया कि Amazon India का प्रीमियम ब्यूटी सेगमेंट साल-दर-साल 50 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि K-beauty और French pharmacy skincare प्रोडक्ट्स की मांग लगभग दोगुनी हो गई है।

कंपनी ने यह भी बताया कि Rasasi, Ahmed Al Maghribi और Lattafa जैसे मध्य-पूर्वी फ्रेगरेंस ब्रांड्स की बिक्री में भी तेजी आई है। इनकी बिक्री पिछले साल की तुलना में लगभग तीन गुना बढ़ी है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग के कारण oud और attar आधारित फ्रेगरेंस की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।

स्किनकेयर कैटेगरी में CeraVe, Avène और Embryolisse जैसे science-based अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स की मांग भी भारतीय ग्राहकों के बीच बढ़ रही है। अब ग्राहक dermatologist-backed और clinically-tested स्किनकेयर प्रोडक्ट्स को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

Amazon India ने प्रीमियम पुरुष ग्रूमिंग कैटेगरी में भी तेज वृद्धि दर्ज की है। मल्टी-ग्रूमर्स, बॉडी ग्रूमर्स और ऑल-इन-वन ग्रूमिंग किट्स जैसी कैटेगरी में साल-दर-साल 2.5 गुना से ज्यादा वृद्धि हुई है। कंपनी के अनुसार, No Shave November जैसे अभियानों और बढ़ती grooming awareness के कारण यह मांग बढ़ रही है।

ऑनलाइन ब्यूटी शॉपिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए Amazon India AI आधारित फीचर्स में भी निवेश कर रही है। इनमें Rufus नाम का generative AI shopping assistant, Amazon Lens, Virtual Try-On और SkinCare Advisor जैसे टूल शामिल हैं, जो ग्राहकों को सही प्रोडक्ट चुनने में मदद करेंगे।

कंपनी ने यह भी बताया कि भारत के शीर्ष 100 शहरों में होने वाले लगभग आधे ब्यूटी ऑर्डर्स अब सेम-डे या नेक्स्ट-डे डिलीवरी के जरिए पूरे किए जा रहे हैं। इससे साफ है कि ब्यूटी और पर्सनल केयर सेगमेंट में ग्राहक अब तेज डिलीवरी की उम्मीद कर रहे हैं।

 

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities