बॉलीवुड अभिनेत्री और उद्यमी मलाइका अरोड़ा ने अपने नए प्रीमियम लाइफस्टाइल एक्सेसरीज़ ब्रांड ‘Maejoy’ के लॉन्च की घोषणा की है। यह ब्रांड Exceed Entertainment और मिंत्रा जबोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (MJIPL) के सहयोग से विकसित किया गया है। मेजोय (Maejoy) का उद्देश्य आकांक्षी डिजाइन और रोज़मर्रा की पहुंच को एक साथ लाकर आधुनिक उपभोक्ताओं के लिए स्टाइलिश और सुलभ फैशन एक्सेसरीज़ उपलब्ध कराना है।
मेजोय ने अपने पहले कलेक्शन में 250 से अधिक डिज़ाइनों की पेशकश की है, जिनमें हैंडबैग्स और लैब-ग्रोउन डायमंड ज्वेलरी शामिल हैं। हैंडबैग कलेक्शन में क्रॉसबॉडी बैग, शोल्डर बैग, बकेट बैग, टोट्स, वर्कवेयर बैग, बैकपैक और क्लच जैसे कई विकल्प शामिल हैं। इन्हें सिंथेटिक लेदर, रैफिया, ब्रेड्स, साटन, राइनस्टोन और मेटैलिक फिनिश जैसे विभिन्न मटेरियल्स से तैयार किया गया है।
ब्रांड की ज्वेलरी लाइन में लैब-ग्रोउन डायमंड से बने रिंग्स, ईयररिंग्स, पेंडेंट्स, ब्रेसलेट्स और टेनिस ब्रेसलेट्स शामिल हैं। ये ज्वेलरी सिल्वर, गोल्ड और रोज़-गोल्ड टोन में उपलब्ध हैं और 925 स्टर्लिंग सिल्वर बेस पर IGI और GCI सर्टिफाइड डायमंड के साथ तैयार की गई हैं।
मेजोय का दर्शन “The Joy of Being Me” पर आधारित है, जो व्यक्तिगत पहचान, आत्मविश्वास और आत्म-अभिव्यक्ति का जश्न मनाता है। ब्रांड के तीन मुख्य स्तंभ—ऑथेंटिक, एम्पावरिंग और एक्सेसिबल—आधुनिक लक्ज़री की नई व्याख्या प्रस्तुत करते हैं, जिसमें हाई-फैशन से प्रेरित डिजाइन को रोज़मर्रा की स्टाइल का हिस्सा बनाया गया है।
इस लॉन्च पर Malaika Arora ने कहा कि Maejoy उनके लिए एक “लेबर ऑफ लव” है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य वैश्विक फैशन ट्रेंड्स को अधिक सुलभ बनाना है, ताकि महिलाएं रोज़मर्रा के जीवन में भी लक्ज़री का अनुभव कर सकें—चाहे वह लैब-ग्रोउन डायमंड ज्वेलरी हो या खूबसूरती से तैयार किया गया हैंडबैग।
मिंत्रा जबोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के हेड ऑफ हाउस ऑफ ब्रांड्स सुमन साहा ने कहा कि मेजॉय, मलाइका अरोड़ा के विशिष्ट स्टाइल दृष्टिकोण को एक सुलभ लेकिन प्रीमियम एक्सेसरी स्पेस में लाता है। वहीं एक्सीड एंटरटेनमेंट के सीईओ अफसर ज़ैदी ने कहा कि सेलिब्रिटी-नेतृत्व वाले ब्रांड बनाने में प्रामाणिकता और बाजार की जरूरतों के बीच संतुलन जरूरी होता है, और मेजोय इस साझेदारी का एक बेहतरीन उदाहरण है।