ASUS India ने राजीव तलरेजा को MSME सेगमेंट का Mentor नियुक्त किया

ASUS India ने राजीव तलरेजा को MSME सेगमेंट का Mentor नियुक्त किया

ASUS India ने राजीव तलरेजा को MSME सेगमेंट का Mentor नियुक्त किया
ASUS India ने Expert Series के ‘Worry-Free Business’ PC को बढ़ावा देने के लिए राजीव तलरेजा को MSME Mentor नियुक्त किया।


ASUS India ने MSME विशेषज्ञ और Quantum Leap के फाउंडर राजीव तलरेजा को अपने MSME सेगमेंट का Mentor नियुक्त किया है। यह साझेदारी ASUS Expert Series PCs की ‘Built for Worry-Free Business’ पहल का हिस्सा है। यह किसी ब्रांड के साथ राजीव तलरेजा की इस तरह की पहली साझेदारी है।

यह लंबी अवधि की साझेदारी भारतीय MSME कारोबारियों को उनके काम के लिए बनाए गए Business PCs अपनाने और रोजमर्रा के काम में Technology से जुड़ी परेशानियों को कम करने में मदद करेगी। Talreja ने Quantum Leap के जरिए अब तक 12 लाख से अधिक कारोबारियों को प्रशिक्षण दिया है।

ASUS ने पिछले साल एक ऐसी कमी की पहचान की थी, जिसमें छोटे कारोबारी और पेशेवर लोग अपनी जरूरतों के बावजूद सामान्य खुदरा बाजार से Business Laptops के बजाय आम Laptops खरीद रहे थे। जबकि उन्हें बेहतर मजबूती, सुरक्षा और बिक्री के बाद मिलने वाली सेवाओं की जरूरत होती है। इसे ध्यान में रखते हुए कंपनी ने Expert Series तैयार की, जिसका उद्देश्य उत्पादों की लंबी अवधि और कम खराबी के जरिए कुल खर्च को कम करना है।

यह साझेदारी एक साल से अधिक समय तक चली बातचीत के बाद हुई है। इस दौरान Talreja और Quantum Leap की टीम ने साझेदारी को अंतिम रूप देने से पहले Expert Series की मशीनों का आंतरिक स्तर पर इस्तेमाल और परीक्षण किया। Quantum Leap की ओर से MSME समुदाय के बीच किए गए एक स्वतंत्र सर्वेक्षण में भी वही कमी सामने आई, जिसे ASUS ने पहचाना था।

Mentor के रूप में राजीव तलरेजा लगातार ASUS को MSME क्षेत्र की जरूरतों और समस्याओं के बारे में सुझाव देंगे। साथ ही, वे MSME कारोबारियों को Technology को खर्च के बजाय एक निवेश के रूप में देखने के लिए भी प्रोत्साहित करेंगे।

Expert Series में Enterprise स्तर की सुरक्षा, दूर से संचालन की सुविधा और मजबूत निर्माण जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इन्हें खास तौर पर Hybrid Work के माहौल में IT से जुड़े काम को आसान बनाने और सिस्टम में आने वाली रुकावट को कम करने के लिए तैयार किया गया है।

ASUS India, श्रीलंका और नेपाल के वाणिज्यिक पीसी कारोबार के वाइस प्रेसिडेंट दिनेश शर्मा ने कहा, “हम MSME कारोबारियों को एएसयूएस एक्सपर्ट सीरीज़ पीसी चुनने के लिए जागरूक करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इन्हें सुरक्षित, बेहतर प्रदर्शन और मजबूत कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए तैयार किया गया है। यह साझेदारी केवल विपणन तक सीमित नहीं है। हम राजीव से MSME क्षेत्र की जरूरतों की लगातार जानकारी लेकर अपनी सेवाओं और उत्पादों को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities