BGauss ने लॉन्च किया C12 MaxR इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत 1.46 लाख से शुरू

BGauss ने लॉन्च किया C12 MaxR इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत 1.46 लाख से शुरू

BGauss ने लॉन्च किया C12 MaxR इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत 1.46 लाख से शुरू
बीगॉस ने नया C12 MaxR प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है, जो 178 किमी की रेंज और 75 kmph की टॉप स्पीड के साथ आता है। इसकी शुरुआती इंट्रोडक्टरी कीमत 1,45,990 रखी गई है।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी BGauss ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम लाइफस्टाइल इलेक्ट्रिक स्कूटर C12 MaxR लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार, यह नया स्कूटर ग्राहकों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें बेहतर रेंज, प्रीमियम डिजाइन, स्मार्ट फीचर्स, ज्यादा स्टोरेज और नई टेक्नोलॉजी पर ध्यान दिया गया है।

लॉन्च के दौरान BGauss के फाउंडर हेमंत कबरा ने कहा कि दोपहिया वाहन लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। चाहे ऑफिस जाना हो, बच्चों को स्कूल छोड़ना हो, जिम जाना हो, शॉपिंग करनी हो या किसी से मिलने जाना हो, टू-व्हीलर हर दिन लोगों के जीवन में प्रभाव डालता है। इसलिए कंपनी का ध्यान केवल प्रोडक्ट की इंजीनियरिंग पर नहीं, बल्कि “Meaningful Engineering” पर है, जिसका उद्देश्य टेक्नोलॉजी के जरिए लोगों की जिंदगी को आसान बनाना है।

हर साल नए सेगमेंट के लिए प्रोडक्ट

कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में अलग-अलग ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किए हैं। 2023 में कंपनी ने C12 को फैमिली स्कूटर के रूप में पेश किया था। इसके बाद 2024 में RUV यूटिलिटी स्कूटर और 2025 में युवाओं को ध्यान में रखते हुए UVA लॉन्च किया गया। अब 2026 में BGauss ने C12 MaxR के साथ लाइफस्टाइल इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में कदम बढ़ाया है।

हेमंत कबरा के अनुसार, कंपनी के लिए यह सिर्फ एक प्रोडक्ट डेवलपमेंट की कहानी नहीं है, बल्कि लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की प्रक्रिया है। हर वाहन, ग्राहक, सर्विस इंटरैक्शन, किलोमीटर और मैन्युफैक्चरिंग चुनौती ने कंपनी को कुछ नया सिखाया है। इसी सोच के साथ कंपनी लगातार खुद से एक सवाल पूछती है—“अगला वाहन क्या बेहतर कर सकते है?”

नए WSA प्लेटफॉर्म पर तैयार हुआ C12 MaxR

सी12 मैक्सआर (C12 MaxR) को कंपनी के नए WSA प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। बीगॉस (BGauss) के अनुसार, यह एक फ्लेक्सिबल और एडाप्टेबल प्लेटफॉर्म है, जिसे अलग-अलग बैटरी, मोटर और व्हील कॉन्फिगरेशन के लिए उपयोग किया जा सकता है।

यह प्लेटफॉर्म हब मोटर और साइड-माउंटेड मोटर दोनों को सपोर्ट कर सकता है। इसमें 2 kWh से 3 kWh तक की रिमूवेबल बैटरी और 3.5 kWh से 4.5 kWh तक की फिक्स्ड बैटरी को accommodate करने की क्षमता है। इसके अलावा, यह 10-इंच, 12-इंच और 14-इंच के अलग-अलग व्हील साइज को भी सपोर्ट कर सकता है।

कंपनी के अनुसार, WSA प्लेटफॉर्म को हाई-प्रिसीजन रोबोटिक मैन्युफैक्चरिंग के जरिए तैयार किया जाता है, जिससे बेहतर consistency और reliability मिलती है। स्कूटर के चेसिस में High Tensile Micro Alloy का उपयोग किया गया है, जिसे कंपनी के अनुसार 1.5 लाख किलोमीटर से ज्यादा की लाइफ के लिए डिजाइन किया गया है। चेसिस पर CED coating भी दी गई है, जो कंपनी के मुताबिक 10 साल से ज्यादा की लाइफ में मदद करेगी।

HyperZen मोटर टेक्नोलॉजी

सी12 मैक्सआर (C12 MaxR) के साथ बीगॉस (BGauss) ने अपनी नई हाइपरज़ेन (HyperZen) इन-व्हील मोटर प्लेटफॉर्म टेक्नोलॉजी भी पेश की है। कंपनी के अनुसार, मोटर केवल पावर देने वाला कंपोनेंट नहीं है, बल्कि वाहन के परफॉर्मेंस और कैरेक्टर को तय करने में अहम भूमिका निभाता है।

हाइपरज़ेन प्लेटफॉर्म में अलग-अलग पावर आउटपुट वाले मोटर विकल्प शामिल हैं—HyperZen 3000, HyperZen 4000, HyperZen 6000 और HyperZen 8000 Watt। इन मोटर्स की स्पीड क्षमता 60 kmph से लेकर 100 kmph तक बताई गई है। यह एक 4-in-1 मोटर प्लेटफॉर्म है, जिसमें मोटर, गियर ट्रांसमिशन, ब्रेक सिस्टम और MCU को एक साथ इंटीग्रेट किया गया है।

कंपनी के अनुसार, गियर ट्रांसमिशन में चेन या बेल्ट की जरूरत नहीं होती, जिससे एनर्जी लॉस कम करने और मेंटेनेंस को आसान बनाने में मदद मिलती है। मोटर में इन-बिल्ट MCU होने से वायरिंग को कम किया जा सकता है और सिस्टम की efficiency बढ़ाई जा सकती है।

बैटरी और 178 किमी की रेंज

सी12 मैक्सआर (C12 MaxR) में 3.8 kWh की लिथियम-आयन एलएफपी बैटरी दी गई है। कंपनी का कहना है कि बैटरी को 8 साल से ज्यादा की लाइफ और 1.5 लाख किलोमीटर तक इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है।

बैटरी पैक IP67 रेटेड है और इसमें लगभग 6 किलोग्राम एल्युमिनियम का उपयोग किया गया है, जिससे बेहतर थर्मल मैनेजमेंट में मदद मिलती है।बैटरी में स्मार्ट PMS दिया गया है, जिसमें 110 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।

कंपनी के अनुसार, 3.8 kWh बैटरी के साथ C12 MaxR 178 किमी की IDC रेंज देता है। कंपनी ने बैटरी को फुटबोर्ड के नीचे रखा है, जिससे बेहतर पैकेजिंग के साथ स्कूटर में ज्यादा उपयोगी स्पेस तैयार किया जा सकता है।

पोर्टेबल चार्जर और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

C12 MaxR के साथ 750W का पोर्टेबल चार्जर दिया गया है। कंपनी के अनुसार, इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है और सामान्य 5A सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है।

स्कूटर पब्लिक फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि फास्ट चार्जिंग के जरिए करीब 20 मिनट में 30 किमी तक की अतिरिक्त रेंज हासिल की जा सकती है।

बैटरी और रेंज को इस तरह तैयार किया गया है कि राइडर को बार-बार रेंज की चिंता न करनी पड़े और वह ऑफिस, रोजमर्रा के काम या अतिरिक्त यात्राओं के लिए ज्यादा साहस के साथ स्कूटर का उपयोग कर सके।

12-इंच अलॉय व्हील और बेहतर सस्पेंशन

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 12-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कंपनी ने स्कूटर के डिजाइन और रोड प्रेजेंस को ध्यान में रखते हुए इन्हें तैयार किया है।

इसमें डिस्क ब्रेक भी दिया गया है। भारतीय सड़कों की अलग-अलग परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने सस्पेंशन सेटअप पर भी काम किया है।बीगॉस के अनुसार, कंपनी की टीम ने रोड डेटा का उपयोग करके स्कूटर के सस्पेंशन और राइडिंग कम्फर्ट को बेहतर बनाने की कोशिश की है। कंपनी का कहना है कि इसका उद्देश्य राइडिंग के दौरान हाथों तक पहुंचने वाले vibrations को कम करना है।

TFT डिस्प्ले और 17 से ज्यादा फीचर्स

स्कूटर में 5-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें VCU इंटीग्रेटेड है। कंपनी के अनुसार, डिस्प्ले को सरल और उपयोग में आसान रखने के साथ कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।इसमें कुल 17 से ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। इनमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ऑटो डे और नाइट मोड, क्लासिक और Float थीम, डॉक्यूमेंटेशन स्टोरेज और राइड व चार्जिंग स्टैटिस्टिक्स शामिल हैं।स्कूटर में Secure Lock फीचर भी दिया गया है, जिसे कंपनी ने राइडर की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेश किया है।

लाइफस्टाइल डिजाइन और क्रिस्टल लैंप

C12 MaxR का डिजाइन इसके प्रमुख आकर्षणों में से एक है। कंपनी के अनुसार, स्कूटर को प्रीमियम, एलिगेंट और आकर्षक लुक देने पर खास ध्यान दिया गया है।

इसमें तीन क्रिस्टल लाइनों के साथ क्रिस्टल लैंप दी गई है। कंपनी के अनुसार, इसमें वाईट प्रोजेक्टर लाइट का उपयोग किया गया है, जो पहले की तुलना में 50% ज्यादा चौड़ी और शर्पर  है।तीन क्रिस्टल लाइनों की डिजाइन और पोजिशनिंग को स्कूटर की signature identity के रूप में पेश किया गया है, ताकि सड़क पर इसे आसानी से पहचाना जा सके।

छह स्टोरेज पॉकेट और ‘Life Easy’ कॉन्सेप्ट

इसमें स्टोरेज को भी खास महत्व दिया गया है। कंपनी का कहना है कि आज के समय में स्कूटर का बूट स्पेस केवल स्टोरेज नहीं, बल्कि रोजमर्रा की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गया है।स्कूटर में कुल छह पॉकेट दिए गए हैं—चार पीछे और दो आगे। इनमें रोजमर्रा की जरूरी चीजों को व्यवस्थित तरीके से रखा जा सकता है।

बूट में Smart Opening Feature भी दिया गया है। कंपनी ने इसे सिर्फ बूट स्पेस के बजाय “Life Easy” नाम देने की बात कही है, क्योंकि इसका उद्देश्य राइडर की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाना है।

सीट और राइडिंग कम्फर्ट

स्कूटर की सीट को दो लोगों के आराम से बैठने के हिसाब से डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि सीट केवल आरामदायक ही नहीं, बल्कि स्कूटर के प्रीमियम डिजाइन को भी complement करती है।बीगॉस के अनुसार, हर वाहन की अपनी एक पहचान होनी चाहिए और C12 MaxR के डिजाइन में इस बात पर विशेष ध्यान दिया गया है।

C12 MaxR की कीमत

बीगॉस (BGauss) C12 MaxR को 1,59,000 की एक्स-शोरूम कीमत पर पेश किया गया है। सब्सिडी के बाद इसकी कीमत 1,54,990 बताई गई है।वहीं, कंपनी ने फेस्टिवल सीजन के लिए एक इंट्रोडक्टरी ऑफर भी पेश किया है, जिसके तहत स्कूटर की कीमत 1,45,990 रखी गई है। C12 MaxR को चार कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है।

बैटरी वारंटी

कंपनी ने C12 MaxR के साथ बैटरी पर 1,00,000 किलोमीटर की वारंटी देने की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, इस वारंटी की कीमत करीब ₹6,000 है, जिसे इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत प्रोडक्ट की कीमत में शामिल किया गया है।

C12 MaxR के लॉन्च के साथ BGauss ने यह स्पष्ट किया है कि कंपनी का ध्यान केवल ज्यादा फीचर्स जोड़ने पर नहीं, बल्कि ग्राहकों की वास्तविक जरूरतों को समझकर प्रोडक्ट तैयार करने पर है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities