BGauss ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Oowah

BGauss ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Oowah

BGauss ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Oowah
बीगॉस ने युवा और पहली बार ईवी खरीदने वालों के लिए नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Oowah लॉन्च किया है, जो 145 किमी की ARAI-सर्टिफाइड रेंज और रिमूवेबल LFP बैटरी से लैस है।

डिजाइन और इंजीनियरिंग आधारित इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी बीगॉस (BGauss) ने भारत में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Oowah लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे भारत की पहली ईवी पॉप स्कूटर रेंज के रूप में पेश किया है, जिसे खासतौर पर युवा पीढ़ी और पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। Oowah में शहरी आवागमन के लिए प्रैक्टिकल फीचर्स के साथ बोल्ड और एक्सप्रेसिव डिजाइन दिया गया है।

Oowah में 3.0 kWh की CAN-enabled रिमूवेबल लिथियम आयरन फॉस्फेट (Lithium Iron Phosphate (LFP) बैटरी दी गई है, जो 145 किमी की ARAI-सर्टिफाइड रेंज देती है। रिमूवेबल बैटरी की मदद से ऐसे यूजर्स भी इसे आसानी से चार्ज कर सकते हैं, जिनके पास घर पर डेडिकेटेड ईवी चार्जिंग सुविधा उपलब्ध नहीं है। स्कूटर को Emerald Shadow, Jamun Punch, Zesty Red और Tangy Toma जैसे रंगों में पेश किया गया है।

राइडिंग और रोजमर्रा की सुविधा को ध्यान में रखते हुए Oowah में रिवर्स असिस्ट, डिस्टेंस-टू-एम्प्टी इंडिकेटर, साइड स्टैंड सेंसर और USB चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फुल LED लाइटिंग बेहतर विजिबिलिटी प्रदान करती है, जबकि अंडर-सीट स्टोरेज में रोजमर्रा के सामान को रखने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है।

लॉन्च पर बीगॉस (BGauss) के फाउंडर हेमंत कबरा ने कहा कि भारतीय टू-व्हीलर खरीदार तेजी से बदल रहा है और Gen Z ऐसे प्रोडक्ट्स चाहता है जो एक्सप्रेसिव, मॉडर्न और इस्तेमाल में मजेदार हों। उन्होंने कहा कि Oowah के जरिए कंपनी बोल्ड डिजाइन और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को एक साथ ला रही है, ताकि ग्राहकों को उनकी व्यक्तिगत पहचान के अनुरूप प्रोडक्ट मिल सके।

कंपनी के अनुसार, भारत का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार अब शुरुआती ग्राहकों से आगे बढ़कर मेनस्ट्रीम बाजार की ओर बढ़ रहा है। 2026 के पहले सात महीनों में देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिक्री 11.1 लाख यूनिट से अधिक हो चुकी है और जुलाई 2026 में मासिक ईवी टू-व्हीलर मार्केट शेयर पहली बार 11% से ऊपर पहुंचा। बीगॉस (BGauss) का मानना है कि Oowah डिजाइन और सेल्फ-एक्सप्रेशन को रेंज, भरोसेमंद प्रदर्शन और रोजमर्रा की उपयोगिता के साथ जोड़कर इस उभरती मांग को पूरा करेगा।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities