पोर्टर के EV फ्लीट ने 10,000 का आंकड़ा पार किया

पोर्टर के EV फ्लीट ने 10,000 का आंकड़ा पार किया

पोर्टर के EV फ्लीट ने 10,000 का आंकड़ा पार किया
कंपनी हर महीने 50,000 से ज्यादा ईवी का संचालन कर रही है, अगले पांच वर्षों में इलेक्ट्रिक फ्लीट को चार गुना करने की योजना।

डिजिटल गुड्स ट्रांसपोर्टेशन प्लेटफॉर्म पोर्टर (Porter) ने दिल्ली में अपना 10,000वां इलेक्ट्रिक ट्रक सड़कों पर उतारकर एक महत्वपूर्ण परिचालन उपलब्धि हासिल की है। इस वाहन को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में फ्लैग ऑफ किया गया। यह उपलब्धि कंपनी के शहरी माल परिवहन में इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते इस्तेमाल को दर्शाती है।

पोर्टर के अनुसार, कंपनी अपने नेटवर्क में हर महीने 50,000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों का संचालन करती है। कंपनी अगले पांच वर्षों में इस इलेक्ट्रिक फ्लीट का आकार चार गुना करने की योजना बना रही है। अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बेहतर एसेट यूटिलाइजेशन पर ध्यान देते हुए पोर्टर ने अब तक 185 करोड़ किलोमीटर की खाली यात्राओं (Empty Runs) को खत्म किया है।

कंपनी का कहना है कि खाली यात्राओं में कमी से अब तक 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की ईंधन आयात बचत हुई है। पोर्टर का डिजिटल प्लेटफॉर्म वाहनों के बेहतर उपयोग और रूट ऑप्टिमाइजेशन में मदद करता है, जिससे शहरी माल परिवहन को अधिक कुशल और टिकाऊ बनाने में योगदान मिल रहा है।

पोर्टर के को-फाउंडर और सीईओ उत्तम डिग्गा ने कहा कि 10,000 इलेक्ट्रिक ट्रकों का आंकड़ा कंपनी के सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनके मुताबिक, इलेक्ट्रिक ट्रक भारत के क्लीनर फ्रेट ट्रांसपोर्ट की दिशा में अहम भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन बड़े स्तर पर अपनाने के लिए वाहन की लागत, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, फाइनेंसिंग और बेहतर उपयोग जैसी व्यावहारिक चुनौतियों का समाधान जरूरी होगा।

पोर्टर के को-फाउंडर और एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन प्रणव गोयल ने कहा कि 10,000 इलेक्ट्रिक ट्रकों तक पहुंचने का सफर ड्राइवर पार्टनर्स, वाहन निर्माताओं (OEMs), ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों और नीति निर्माताओं के सहयोग से संभव हुआ है। कंपनी का मानना है कि मजबूत ईवी इकोसिस्टम और नीतिगत सपोर्ट के साथ भारत में इलेक्ट्रिक माल परिवहन को तेजी से विस्तार दिया जा सकता है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities