भारती रियल एस्टेट ने नई दिल्ली के एरोसिटी में लॉन्च किया World St.

भारती रियल एस्टेट ने नई दिल्ली के एरोसिटी में लॉन्च किया World St.

भारती रियल एस्टेट ने नई दिल्ली के एरोसिटी में लॉन्च किया World St.
World St. पर भारत में एंट्री करेंगे Olive Garden और Time Out Market


Bharti Enterprises की रियल एस्टेट कंपनी Bharti Real Estate ने नई दिल्ली के एरोसिटी स्थित Worldmark में ‘World St.’ नाम का नया सोशल और फूड डेस्टिनेशन लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे “The Social Spine of Worldmark” नाम दिया है। इसका उद्देश्य Worldmark को एक आधुनिक, वॉकिंग-फ्रेंडली लाइफस्टाइल और फूड एंड बेवरेज (F&B) हब के रूप में विकसित करना है

करीब आधा किलोमीटर लंबे इस एरिया को 4, 5 और 6 Worldmark के बीच बनाया गया है। यह लगभग 2.60 लाख वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है। World St. को खासतौर पर पैदल चलने वालों के लिए डिजाइन किया गया है, जहां लोगों को दुनिया भर के व्यंजन, खुले वातावरण में डाइनिंग, हरियाली से भरपूर कोर्टयार्ड, आर्ट इंस्टॉलेशन और आधुनिक स्ट्रीट फर्नीचर जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

यह जगह 4, 5 और 6 Worldmark को आपस में जोड़ती है और काम, मनोरंजन, संस्कृति और खानपान का आधुनिक मिश्रण पेश करती है। यहां कैफे, पेस्ट्री शॉप्स, फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट और बार जैसी कई सुविधाएं होंगी। कंपनी का दावा है कि World St. भारत की सबसे ज्यादा Instagram पर शेयर की जाने वाली डाइनिंग डेस्टिनेशन बन सकती है।

इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि यहां कई अंतरराष्ट्रीय फूड ब्रांड्स भारत में पहली बार एंट्री करेंगे। इनमें Olive Garden शामिल है, जो अमेरिका की लोकप्रिय American-Italian casual dining chain है और Darden Restaurants के स्वामित्व में है। यह ब्रांड जल्द ही World St. में अपना पहला भारत आउटलेट शुरू करेगा।

इसके अलावा, दुनिया भर में मशहूर Time Out Market भी भारत में पहली बार World St. के जरिए आएगा। यह लगभग 24,500 वर्ग फुट में फैला होगा, जिसमें 11 किचन, दो फुल-सर्विस बार, प्राइवेट इवेंट स्पेस, लाइव परफॉर्मेंस स्टेज और 500 से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।

Bharti Real Estate के एम डी और सीईओ एसके सयाल ने कहा कि Worldmark, Aerocity पहले से ही भारत के कई प्रमुख F&B ब्रांड्स का केंद्र है। उन्होंने कहा कि World St. के जरिए कंपनी एक ऐसा जीवंत और आधुनिक स्पेस तैयार कर रही है, जहां ग्लोबल और प्रीमियम ब्रांड्स का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि World St. सिर्फ ऑफिस में काम करने वाले लोगों के लिए नहीं, बल्कि यात्रियों, फूड लवर्स और शहर के लोगों के लिए भी एक खास सोशल और लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन बनेगा।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities