Bertelsmann India Investments ने Fairdeal.Market में 15 मिलियन डॉलर के निवेश का नेतृत्व किया

Bertelsmann India Investments ने Fairdeal.Market में 15 मिलियन डॉलर के निवेश का नेतृत्व किया

Bertelsmann India Investments ने Fairdeal.Market में 15 मिलियन डॉलर के निवेश का नेतृत्व किया
Fairdeal.Market ने सीरीज़ ए डिंग राउंड में 15 मिलियन डॉलर (करीब 142.8 करोड़ रुपये) जुटाए हैं।


इस निवेश राउंड का नेतृत्व Bertelsmann India Investments ने किया, जबकि इसमें WaterBridge Ventures और Incubate Asia Fund ने भी भाग लिया। वहीं गुरुग्राम में स्थित इस स्टार्टअप ने इससे पहले पिछले साल अगस्त में प्री-सीरीज़ ए फंडिंग राउंड में 3 मिलियन डॉलर जुटाए थे। उस दौर में Incubate Fund Asia, WaterBridge Ventures और कई एंजेल निवेशकों ने निवेश किया था।

साल 2022 में प्रतीक बंसल और यश बंसल द्वारा स्थापित Fairdeal.Market B2B क्विक कॉमर्स सेक्टर में काम करता है। कंपनी दिल्ली NCR के रिटेलर्स को 60 मिनट के भीतर सामान सप्लाई करती है। प्लेटफॉर्म पर फिलहाल 1,000 से अधिक स्टॉक-कीपिंग यूनिट्स (SKUs) उपलब्ध हैं। कंपनी इन्वेंट्री विजिबिलिटी, पारदर्शी प्राइसिंग और तेज डिलीवरी के जरिए स्थानीय रिटेलर्स को बेहतर सेवाएं देने पर फोकस कर रही है।

कंपनी के अनुसार, नए निवेश का उपयोग शहरी क्षेत्रों में अपने डार्क-स्टोर नेटवर्क के विस्तार, टेक्नोलॉजी और डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, रिटेलर एंगेजमेंट बढ़ाने और लास्ट-माइल डिलीवरी ऑपरेशंस को बेहतर बनाने में किया जाएगा।

Fairdeal.Market ने बताया कि पिछले छह महीनों में उसने दिल्ली NCR में 20,000 से अधिक एक्टिव रिटेलर्स तक अपनी पहुंच बना ली है। साथ ही कंपनी ने 80 प्रतिशत से अधिक कस्टमर रिटेंशन रेट बनाए रखा है।

कंपनी का लक्ष्य मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान अपने रिटेलर नेटवर्क को बढ़ाकर 1 लाख से अधिक तक पहुंचाना है। साथ ही भारत के B2B कॉमर्स सेक्टर में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। इस क्षेत्र में Udaan और Jumbotail जैसी कंपनियां भी सक्रिय हैं।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities