BITSoM और Johns Hopkins Carey Business School मिलकर शुरू करेंगे डुअल डिग्री प्रोग्राम, 2027 से होगा आगाज

BITSoM और Johns Hopkins Carey Business School मिलकर शुरू करेंगे डुअल डिग्री प्रोग्राम, 2027 से होगा आगाज

BITSoM और Johns Hopkins Carey Business School मिलकर शुरू करेंगे डुअल डिग्री प्रोग्राम, 2027 से होगा आगाज
फाइनेंस और फाइनेंशियल डेटा साइंस में मिलेगी विशेषज्ञता, छात्रों को भारत में MBA के बाद अमेरिका में मास्टर ऑफ साइंस इन फाइनेंस की डिग्री हासिल करने का अवसर


BITS School of Management (BITSoM), जो BITS Pilani के तत्वावधान में संचालित है, इस संस्थान ने अमेरिका की Johns Hopkins Carey Business School के साथ एकेडमिक साझेदारी की है। इसके तहत दोनों संस्थान फाइनेंस में डुअल डिग्री प्रोग्राम शुरू करेंगे, जिसकी शुरुआत फॉल 2027 से होगी। इस प्रोग्राम के जरिए छात्रों को BITSoM से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) और Johns Hopkins Carey Business School से मास्टर ऑफ साइंस इन फाइनेंस (MSF) की डिग्री हासिल करने का अवसर मिलेगा। इसमें फाइनेंशियल डेटा साइंस में विशेषज्ञता पर ध्यान दिया जाएगा।

इस साझेदारी के तहत दोनों संस्थानों ने औपचारिक समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते पर BITSoM के डीन डॉ. सरवनन केसवन, Carey Business School के डीन डॉ. अलेक्जेंडर ट्रायंटिस और Johns Hopkins University के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रोवोस्ट फॉर एकेडमिक अफेयर्स डॉ. स्टीफन गैंगे ने हस्ताक्षर किए।

इस साझेदारी की औपचारिक घोषणा मुंबई में की गई। इस अवसर पर Johns Hopkins Carey Business School की वाइस डीन फॉर एजुकेशन एंड पार्टनरशिप्स प्रो. लासे मर्टिन्स और एसोसिएट डीन फॉर ग्लोबल कोलैबोरेशंस डॉ. ओक्साना कार्लसन भी मौजूद रहीं।

MBA के बाद अमेरिका में पूरी कर सकेंगे फाइनेंस की डिग्री

इस प्रोग्राम के तहत छात्रों को क्रेडिट रिकग्निशन की सुविधा मिलेगी। इससे Johns Hopkins Carey Business School में मास्टर ऑफ साइंस इन फाइनेंस की डिग्री पूरी करने के लिए आवश्यक अतिरिक्त कोर्सवर्क और समय कम हो सकेगा। BITSoM से MBA पूरा करने के बाद चयनित छात्रों को शेष आवश्यक क्रेडिट अमेरिका में Carey Business School के बाल्टीमोर या वॉशिंगटन डी.सी. स्थित परिसर में पूरे करने होंगे।

छात्रों को यह प्रक्रिया फॉल और स्प्रिंग सेमेस्टर के दौरान दो सेमेस्टर में पूरी करनी होगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों को दो प्रतिष्ठित संस्थानों के शैक्षणिक अनुभव का लाभ देते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फाइनेंस की पढ़ाई का अवसर प्रदान करना है।

यह डुअल डिग्री प्रोग्राम BITSoM के दूसरे वर्ष में पढ़ रहे MBA छात्रों और पिछले तीन वर्षों के भीतर MBA पूरा कर चुके पूर्व छात्रों के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, Johns Hopkins University में दाखिला लेने से पहले आवेदकों के लिए BITSoM से MBA की डिग्री पूरी करना अनिवार्य होगा।

छात्रों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक और करियर नेटवर्क

प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले छात्रों को Johns Hopkins University के शैक्षणिक समुदाय का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा। उन्हें विश्वविद्यालय की कैंपस सुविधाओं, छात्र सेवाओं, Carey Career and Life Design Office और वैश्विक पूर्व छात्र नेटवर्क तक पहुंच प्राप्त होगी। इससे छात्रों को अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक वातावरण में सीखने और पेशेवर संपर्क विकसित करने का अवसर मिलेगा।

BITSoM के डीन प्रो. सरवनन केसवन ने इस साझेदारी को छात्रों के लिए वैश्विक शैक्षणिक अवसरों के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा, “Johns Hopkins Carey Business School के साथ यह सहयोग हमारे छात्रों के लिए वैश्विक शैक्षणिक अवसरों का विस्तार करने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। BITSoM के मजबूत MBA आधार को एक प्रतिष्ठित वैश्विक संस्थान में उन्नत शिक्षा के साथ जोड़कर हम अपने स्नातकों को आधुनिक विशेषज्ञता और अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्रदान करना चाहते हैं, जिससे वे वैश्विक स्तर पर नेतृत्वकारी भूमिकाओं के लिए तैयार हो सकें।”

Johns Hopkins Carey Business School के डीन अलेक्जेंडर ट्रायंटिस (Dr. Alexander Triantis) ने कहा कि संस्थान BITSoM के प्रतिभाशाली छात्रों का अपने शैक्षणिक समुदाय में स्वागत करने के लिए उत्साहित है। उन्होंने इस साझेदारी को अकादमिक उत्कृष्टता और वैश्विक सहभागिता के प्रति दोनों संस्थानों की साझा प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया। उनके अनुसार, इस पहल से BITSoM के स्नातकों को अमेरिका में संस्थान के विशेषज्ञ शिक्षकों, मजबूत पाठ्यक्रम और पेशेवर नेटवर्क का लाभ मिलेगा।

वैश्विक फाइनेंस करियर के लिए तैयार होंगे छात्र

यह समझौता दोनों संस्थानों के बीच अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने और छात्रों को वैश्विक अर्थव्यवस्था की बदलती जरूरतों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में एक कदम है। फाइनेंस और फाइनेंशियल डेटा साइंस जैसे क्षेत्रों में उन्नत शिक्षा के माध्यम से छात्रों को तकनीकी ज्ञान और व्यावसायिक समझ विकसित करने का अवसर मिलेगा।

दोनों संस्थान इस प्रोग्राम के लिए संयुक्त सूचना सत्र आयोजित करेंगे और छात्रों को समर्पित शैक्षणिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इसके जरिए इच्छुक आवेदकों को प्रवेश प्रक्रिया और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक अवसरों को समझने में मदद मिलेगी। प्रोग्राम का पहला बैच फॉल 2027 में शुरू होने की योजना है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities