Premji Invest के साथ मौजूदा निवेशकों Peak XV Partners, Google Ventures (GV) और Y Combinator ने भी इसमें भाग लिया।
इस राउंड के साथ कंपनी की कुल फंडिंग 12.5 करोड़ डॉलर हो गई है। इससे पहले कंपनी ने Peak XV Partners के नेतृत्व में सीरीज B राउंड में 4.5 करोड़ डॉलर जुटाए थे, तब इसका वैल्यूएशन 55 करोड़ डॉलर था। नई पूंजी का इस्तेमाल टीम और कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करने के लिए किया जाएगा। AI कोडिंग एजेंट्स के बढ़ते इस्तेमाल के साथ कोड टेस्टिंग और वैलिडेशन टूल्स की मांग भी बढ़ रही है।
Blacksmith का AI कोड टेस्टिंग प्लेटफॉर्म कैसे करता है काम
2024 में आदित्य जयप्रकाश, आयुष शाह और आदित्य मारू द्वारा स्थापित Blacksmith कोड बनाने और उसकी टेस्टिंग के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराती है। इसका प्लेटफॉर्म कंटीन्यूअस इंटीग्रेशन (CI) वर्कफ्लो चलाता है, जिससे डेवलपर्स कोड को मर्ज करने से पहले सॉफ्टवेयर बना और टेस्ट कर सकते हैं।
2027 में कंप्यूटिंग क्षमता पांच गुना बढ़ाने की योजना
Blacksmith अमेरिका और यूरोप के डेटा सेंटरों में लगभग 10 मेगावाट की कंप्यूटिंग क्षमता का प्रबंधन करती है। कंपनी की योजना 2027 में इस क्षमता को कम से कम पांच गुना बढ़ाने की है।