लगभग 40,000 वर्ग फुट क्षेत्र में चार मंजिलों में फैला यह स्टोर अब तक का Broadway का सबसे बड़ा एक्सपीरिएंशियल रिटेल डेस्टिनेशन है। यहां फैशन, ब्यूटी एवं स्किनकेयर, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े 200 से अधिक ब्रांड्स एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं, जिससे ग्राहकों को खरीदारी के साथ-साथ नए उत्पादों और अनुभवों को खोजने का अवसर मिलेगा।
दिल्ली, हैदराबाद और पुणे में अपनी मौजूदगी के बाद मुंबई में खुला यह स्टोर Broadway का चौथा आउटलेट है और कंपनी के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। फैशन, उद्यमिता, सांस्कृतिक विविधता और तेजी से बदलती उपभोक्ता पसंद के कारण मुंबई को कंपनी ने अपने अगले विकास चरण के लिए रणनीतिक स्थान के रूप में चुना है।
मुंबई के उपभोक्ता डिजिटल रूप से जुड़े हुए हैं, नई प्रवृत्तियों को तेजी से अपनाते हैं और ऐसे उत्पादों व अनुभवों की तलाश करते हैं जो उनकी जीवनशैली और आकांक्षाओं को दर्शाते हों। इसी को ध्यान में रखते हुए Broadway ने घरेलू, डिजिटल-फर्स्ट और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स का एक विशेष चयन प्रस्तुत किया है, जिससे ग्राहकों को ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन माध्यम में भी नए ब्रांड्स को खोजने और समझने का अवसर मिलेगा।
मुंबई कई नए और उभरते भारतीय ब्रांड्स, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं का प्रमुख केंद्र है। हालांकि, अब तक ऐसा कोई साझा मंच नहीं था जहां ये ब्रांड्स और उनके उपभोक्ता एक साथ जुड़ सकें। Broadway इसी अंतर को भरने का प्रयास कर रहा है। कंपनी का उद्देश्य एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करना है जहां ग्राहक ऑनलाइन खोजे गए ब्रांड्स को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव कर सकें, नए विचारों से जुड़ सकें और रचनात्मकता, नवाचार तथा उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली संस्कृति का हिस्सा बन सकें।
खरीदारी के अलावा यह एक्सपीरिएंशियल स्पेस ब्रांड लॉन्च, फाउंडर इंटरैक्शन, वर्कशॉप, वेलनेस सेशन और विभिन्न सामुदायिक कार्यक्रमों की भी मेजबानी करेगा। इससे ग्राहकों को लगातार नए अनुभव मिलेंगे और ब्रांड्स के साथ उनका जुड़ाव और मजबूत होगा।
लॉन्च के अवसर पर Broadway के, को-फाउंडर और सीईओ संकल्प कथूरिया ने कहा कि ब्रॉडवे केवल एक मार्केटप्लेस या मॉल नहीं है, बल्कि यह भारत में उभरती उपभोक्ता संस्कृति की एक नई सोच का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि मुंबई वह शहर है जहां कई नए ब्रांड्स और उनके संस्थापक मौजूद हैं, लेकिन उनके लिए कोई एकीकृत मंच नहीं था, जिसे Broadway बदलना चाहता है।
Broadway को कई प्रमुख उद्यमियों और उद्योग जगत के नेताओं का समर्थन प्राप्त है। इसके को-फाउंडर्स में विवेक बियानी और संकल्प कथूरिया शामिल हैं। इसके अलावा अभिनेता और उद्यमी राणा दग्गुबाती, सालारपुरिया ग्रुप के अपूर्व सालारपुरिया, अनारॉक और Gruhas Proptech के फाउंडर निखिल कामथ और अभिजीत पई भी इससे जुड़े हुए हैं। Think9 के सहयोग से Broadway भारत के रिटेल क्षेत्र को नई दिशा देने का लक्ष्य रखता है।
यह प्लेटफॉर्म Nuuk, Nish Hair, Mokobara, Almost Gods, Gully Labs, Chapter 2, FAE Beauty, SuperYou, Comet, Cosmix और Notice Me जैसे कई उभरते भारतीय ब्रांड्स को ग्राहकों से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। इससे इन ब्रांड्स को अपने उपभोक्ताओं के साथ गहरे और दीर्घकालिक संबंध बनाने में मदद मिलेगी।
Broadway का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी के ब्रांड्स को एक ऐसा ऑफलाइन मंच उपलब्ध कराना है, जो उनकी रचनात्मकता, महत्वाकांक्षा और नवाचार की भावना को दर्शाता हो। मुंबई का यह फ्लैगशिप स्टोर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के लोकप्रिय ब्रांड्स को एक ही स्थान पर लाकर ग्राहकों को एक अनूठा और आकर्षक अनुभव प्रदान करता है।
Broadway केवल एक रिटेल स्टोर नहीं, बल्कि खोज, संस्कृति और सामुदायिक जुड़ाव का केंद्र बनने की दिशा में काम कर रहा है। कंपनी का मानना है कि ग्राहकों और ब्रांड्स के बीच सार्थक संबंध स्थापित कर ही भविष्य के रिटेल अनुभव को नई पहचान दी जा सकती है। मुंबई में शुरू किया गया यह नया स्टोर इसी विजन का महत्वपूर्ण उदाहरण है।