बजट 2026-27 में कंटेंट क्रिएटर्स को बढ़ावा, सरकार का बड़ा ऐलान

बजट 2026-27 में कंटेंट क्रिएटर्स को बढ़ावा, सरकार का बड़ा ऐलान

बजट 2026-27 में कंटेंट क्रिएटर्स को बढ़ावा, सरकार का बड़ा ऐलान
केंद्रीय बजट 2026 कंटेंट क्रिएटर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ है। इस बजट में ऐसे कई ऐलान किए गए हैं, जिनसे कंटेंट बनाने वालों को ज्यादा मौके मिलेंगे और वे मुख्यधारा से जुड़ पाएंगे।


बजट 2026 का सबसे बड़ा ऐलान 15,000 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में एवीजीसी (एनिमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग और कॉमिक्स) कंटेंट क्रिएटर्स लैब्स खोलने का है। इसका मकसद छात्रों में डिजिटल स्टोरीटेलिंग, विजुअल डिजाइन और कंटेंट क्रिएशन से जुड़ी स्किल्स को बढ़ावा देना है। इसे अब तक का सबसे बड़ा औपचारिक कदम माना जा रहा है।

इन एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर्स लैब्स के जरिए छात्र स्कूल और कॉलेज के दौरान ही वीडियो एडिटिंग, थंबनेल बनाना और अन्य जरूरी कंटेंट स्किल्स सीख सकेंगे। बजट 2026 में ट्रैवल, संस्कृति, इतिहास और शिक्षा से जुड़े क्रिएटर्स के लिए “नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड” योजना भी शुरू की गई है।

इस योजना का उद्देश्य भारत की संस्कृति, इतिहास और ऐतिहासिक जगहों को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखना है। इससे रील्स, शॉर्ट वीडियो और डॉक्यूमेंट्री जैसे कंटेंट की मांग बढ़ेगी। इसके अलावा, बजट में पूर्वी भारत में एक नया नेशनल डिजाइन इंस्टीट्यूशन खोलने का प्रस्ताव भी दिया गया है।

इस नए संस्थान से ज्यादा प्रशिक्षित डिजाइनर, यूआई/यूएक्स एक्सपर्ट और ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट तैयार होंगे, जो मार्केट में नई संभावनाएं लाएंगे। साथ ही, आईआईएम के साथ मिलकर 10,000 पर्यटक गाइडों को ट्रेन करने की योजना बनाई गई है, जिससे कंटेंट क्रिएटर्स और टूर गाइड्स के बीच सहयोग बढ़ेगा।

इसके अलावा, लोथल, धोलावीरा, सारनाथ और लेह पैलेस समेत 15 पुरातात्विक स्थलों पर बेहतर स्टोरीटेलिंग की सुविधाएं दी जाएंगी। इससे रिसर्च पर आधारित और विजुअल कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स को नए मौके मिलेंगे।

बजट में सूचना और प्रचार के लिए 1,476.83 करोड़ रुपये और ब्रॉडकास्टिंग के लिए 2,750.19 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। आमतौर पर इस बजट का एक हिस्सा कंटेंट क्रिएशन इंडस्ट्री तक भी पहुंचता है, जिससे देश के कंटेंट क्रिएटर्स को और मजबूती मिलेगी।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities