The Ritz-Carltonने कॉलिन टैट को डायरेक्टर ऑफ बेवरेज नियुक्त किया

The Ritz-Carltonने कॉलिन टैट को डायरेक्टर ऑफ बेवरेज नियुक्त किया

The Ritz-Carltonने कॉलिन टैट को डायरेक्टर ऑफ बेवरेज नियुक्त किया
द रिट्ज़-कार्लटन, बेंगलुरु ने कोलिन टेट को डायरेक्टर ऑफ बेवरेज नियुक्त किया है, जो अपने साथ दो दशकों का अंतरराष्ट्रीय अनुभव लेकर आए हैं। उनकी नियुक्ति का उद्देश्य होटल के बेवरेज प्रोग्राम को मजबूत करना और मेहमानों को वैश्विक स्तर का अनुभव प्रदान करना है।

द रिट्ज़-कार्लटन, बेंगलुरु (The Ritz-Carlton, Bangalore) ने कॉलिन टैट को अपना नया डायरेक्टर ऑफ बेवरेज नियुक्त किया है। स्कॉटलैंड के रहने वाले कॉलिन के पास एशिया सहित अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दो दशकों से अधिक का अनुभव है, जो उन्हें होटल के एफ एंडबी (F&B )सेगमेंट को मजबूत करने में मदद करेगा।

कोलिन टेट (Colin Tait) ने अपने करियर की शुरुआत बैंकॉक के वेस्पर बार में ओपनिंग बार मैनेजर के रूप में की, जहां उन्होंने बार को एशिया के 50 बेस्ट बार्स की सूची में शामिल कराने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने शंघाई में ब्लैक रॉक शंघाई नामक व्हिस्की-आधारित बार कॉन्सेप्ट की सह-स्थापना की, जो अपनी क्यूरेटेड व्हिस्की कलेक्शन और इनोवेटिव कॉकटेल्स के लिए जाना जाता है।

कॉलिन के पास एडिनबर्ग व्हिस्की अकादमी (Edinburgh Whisky Academy) से सिंगल माल्ट व्हिस्की में डिप्लोमा भी है और उन्होंने 200 से अधिक लेबल्स वाली व्हिस्की कलेक्शन को क्यूरेट किया है। उनकी विशेषज्ञता कॉन्सेप्ट-ड्रिवन बेवरेज एक्सपीरियंस और व्हिस्की क्यूरेशन में मानी जाती है।

होटल के जनरल मैनेजर रूबेन कटारिया (Reuben Kataria) के अनुसार, कॉलिन की नियुक्ति होटल के बेवरेज प्रोग्राम को नई दिशा देने और द रिट्ज़-कार्लटन, बेंगलुरु (The Ritz-Carlton, Bangalore को F&B) क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

अपने नए पद पर, कॉलिन होटल की बेवरेज रणनीति और संचालन का नेतृत्व करेंगे, साथ ही बार की पहचान को और निखारते हुए मेहमानों के लिए वैश्विक स्तर के अनुभव तैयार करेंगे।

 

 

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities