इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी टुनवाल ई-मोटर्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का परिचालन राजस्व (Revenue from Operations) सालाना आधार पर 55% बढ़कर 276.84 करोड़ हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में 178.59 करोड़ था।
कंपनी का कर पूर्व लाभ (PBT) FY26 में 17.02 करोड़ रहा, जबकि कर पश्चात लाभ (PAT) 57.4% की वृद्धि के साथ ₹12.73 करोड़ पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का PAT ₹8.09 करोड़ था। वहीं, प्रति शेयर आय (EPS) भी बढ़कर ₹2.21 हो गई, जो एक वर्ष पहले 1.40 थी। 31 मार्च 2026 तक कंपनी की समेकित नेटवर्थ (Consolidated Net Worth) बढ़कर ₹125.74 करोड़ हो गई।
कंपनी ने इस वृद्धि का श्रेय अपने डीलर नेटवर्क के विस्तार, टियर-II और टियर-III शहरों में बढ़ती पहुंच, विशेष रूप से पूर्वी भारत में मजबूत बाजार उपस्थिति, तथा फाइनेंसिंग, आफ्टर-सेल्स सर्विस और ग्राहक सहायता ढांचे में किए गए निवेश को दिया है।
टुनवाल ई-मोटर्स के प्रबंधन के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 कंपनी के लिए महत्वपूर्ण रहा, जिसमें व्यवसायिक वृद्धि के साथ-साथ परिचालन क्षमताओं को मजबूत करने में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई। कंपनी का फोकस देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों की स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए ग्राहक-केंद्रित और स्केलेबल इकोसिस्टम तैयार करने पर है।
कंपनी ने कहा कि बढ़ती ईंधन कीमतों, सरकारी नीतिगत समर्थन, उपभोक्ताओं में जागरूकता और टिकाऊ परिवहन समाधानों की बढ़ती मांग के कारण भारत का इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्षेत्र FY26 में तेजी से आगे बढ़ा। उद्योग अनुमानों के अनुसार, वित्त वर्ष के दौरान इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में लगभग 22% की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि टुनवाल का 55% राजस्व वृद्धि प्रदर्शन उद्योग औसत से कहीं बेहतर रहा।
वर्ष 2018 में स्थापित और पुणे मुख्यालय वाली टुनवाल ई-मोटर्स छात्रों, दैनिक यात्रियों और छोटे व्यवसायों के लिए किफायती इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहन विकसित करती है। कंपनी कम परिचालन और रखरखाव लागत वाले इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधानों पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है।