Eicher Trucks and Buses ने पूरा किया K2K EV एंड्योरेंस रन

Eicher Trucks and Buses ने पूरा किया K2K EV एंड्योरेंस रन

Eicher Trucks and Buses ने पूरा किया K2K EV एंड्योरेंस रन
आइशर ट्रक और बसीस ने अपने Pro X इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन के साथ कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4,100 किमी की लंबी दूरी की यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की।

आइशर ट्रक और बसीस (Eicher Trucks and Buses) ने अपने Pro X इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन के साथ कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक लंबी दूरी का एंड्योरेंस रन सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह कैंपेन भारत में इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों की वास्तविक उपयोगिता को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से चलाया गया था।

कंपनी के अनुसार, आइशर प्रो एक्स ईवी (Eicher Pro X EV) ने श्रीनगर के लाल चौक से कन्याकुमारी तक 4,100 किलोमीटर की दूरी केवल छह दिनों में पूरी की, वह भी पूरी तरह लोडेड परिस्थितियों में। यह सफर अब तक का पहला और सबसे तेज इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन रन बताया जा रहा है, जिसे भारत बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में चार प्रविष्टियां मिली हैं।

यह रूट हाईवे, पहाड़ी क्षेत्रों, घाट और तटीय सड़कों से होकर गुजरा, जहां तापमान -2°C से 40°C तक रहा। यात्रा के दौरान वाहन ने MyEicher App के माध्यम से पब्लिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग किया।

‘#XpertHaiTohPossibleHai’ नामक इस कैंपेन में कंटेंट क्रिएटर रमन नायक (Behind The Wheels) ने भी हिस्सा लिया और इस पूरे सफर को सोशल मीडिया और यूट्यूब पर मल्टी-एपिसोड सीरीज के रूप में डॉक्यूमेंट किया।

आइशर ट्रक और बसीस (Eicher Trucks and Buses) के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि इलेक्ट्रिक वाहनों की इंजीनियरिंग क्षमता और लॉन्ग-डिस्टेंस ऑपरेशंस में उनकी विश्वसनीयता को मजबूत रूप से साबित करती है। कंपनी ने कहा कि यह पहल भारत के लॉजिस्टिक्स सेक्टर में इलेक्ट्रिफिकेशन और नेट जीरो 2070 लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities