एट कॉन्टिनेंट्स होटल्स एंड रिसॉर्ट्स (Eight Continents Hotels & Resorts) नामक लग्जरी होटल और हॉस्पिटैलिटी ग्रुप ने एक बड़ा विस्तार योजना (Expansion Plan) पेश किया है। कंपनी का लक्ष्य है कि 2030 तक अपने पोर्टफोलियो में कुल 50 होटल शामिल किए जाएं यह बढ़ोतरी भारत में तीर्थ स्थल, पर्यटन स्थल, वाइल्डलाइफ और बिज़नेस ट्रैवल की बढ़ती मांग को देखते हुए की जा रही है।
कंपनी 2029 तक 20 नए होटल खोलने की योजना बना रही है। ये नए होटल प्रमुख धार्मिक स्थल, पर्यटन हॉटस्पॉट, मेट्रो शहरों और उभरते बिज़नेस हब्स में खोले जाएंगे। यह विस्तार चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, ताकि मार्केट की मांग, ट्रेंड और ब्रांड की फिटनेस के हिसाब से सही समय पर होटल खोले जा सकें।
एट कॉन्टिनेंट्स ग्रुप डिज़ाइन-आधारित बुटीक होटल ब्रांड चलाता है, जैसे कि Ocho Homes, Hanric, Treetop और Stamps कंपनी का फोकस ऐसा स्टे अनुभव देने पर है जो स्थानीय संस्कृति और आधुनिक लग्जरी का मिश्रण हो। वर्तमान में ग्रुप भारत, यूके और ईस्ट अफ्रीका में मौजूद है।
एट कॉन्टिनेंट्स होटल्स एंड रिसॉर्ट्स अपनी भारत-केंद्रित विकास योजना के तहत प्रमुख तीर्थ स्थलों जैसे वृंदावन, अयोध्या, शिरडी और उज्जैन में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। इसके साथ ही पर्यटन और वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन जैसे उदयपुर, गिर, कोरबेट, वर्कला और जैसलमेर में भी नए होटल खोले जाएंगे। प्रमुख व्यावसायिक शहर जैसे गुरुग्राम, मुंबई, बैंगलोर और हैदराबाद, साथ ही कुछ टियर-टू शहर भी विस्तार योजना में शामिल हैं।
कंपनी के अनुसार, इसके विकास योजनाओं को देश में बढ़ती यात्रा मांग का समर्थन प्राप्त है। तीर्थ पर्यटन में बुकिंग तेजी से बढ़ रही है, जबकि टियर-टू शहर बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों के केंद्रीकरण में कमी के कारण महत्वपूर्ण मांग केंद्र बनते जा रहे हैं।
चरणबद्ध रणनीति के तहत, एट कॉन्टिनेंट्स 2028 तक तीर्थ स्थलों में लगभग 10 होटल खोलकर अपनी मौजूदगी मजबूत करने की योजना बना रही है। 2029 तक कंपनी 10 और होटल पर्यटन और नेचर-आधारित जगहों में जोड़ना चाहती है। इसके बाद 2030 तक मेट्रो शहरों और व्यावसायिक हब्स में चयनित प्रवेश के जरिए 50 होटल्स का पोर्टफोलियो हासिल करने का लक्ष्य है।
एट कॉन्टिनेंट्स होटल्स एंड रिसॉर्ट्स की मैनेजिंग डायरेक्टर रिचा अधिया ने कहा “हमारा फोकस एक ऐसा संतुलित और मजबूत हॉस्पिटैलिटी प्लेटफॉर्म बनाने पर है, जो भावनाओं से जुड़ी लक्ज़री और सोच-समझकर किए गए विस्तार को एक साथ जोड़ता हो। विस्तार का हर चरण इस तरह तैयार किया गया है कि हम खुद को भविष्य के लिए तैयार एक राष्ट्रीय हॉस्पिटैलिटी ब्रांड के रूप में मजबूत कर सकें।”
कंपनी की वैश्विक विकास योजनाओं में भारत सबसे अहम बाजार बना हुआ है। पिछले छह महीनों में एट कॉन्टिनेंट्स ने अलग-अलग फॉर्मैट और जगहों पर विस्तार किया है। इस दौरान पुष्कर में Stampy by Eight Continents, जोधपुर में Stamps by Eight Continents, और बेलफास्ट व नवी मुंबई में Ocho Homes की नई प्रॉपर्टीज लॉन्च की गई हैं।
कंपनी का कहना है कि वह देश में अनुभव-आधारित लग्जरी हॉस्पिटैलिटी के अगले दौर को आकार देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहती है।