Yuma Energy और MMRC की बैटरी स्वैपिंग साझेदारी

Yuma Energy और MMRC की बैटरी स्वैपिंग साझेदारी

Yuma Energy और MMRC की बैटरी स्वैपिंग साझेदारी
यूमा एनर्जी ने मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर मुंबई मेट्रो लाइन 3 पर 22 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित करने की घोषणा की। इस पहल का उद्देश्य इलेक्ट्रिक 2W,खासकर गिग वर्कर्स और डिलीवरी पार्टनर्स को सुविधाजनक बैटरी एक्सचेंज सुविधा उपलब्ध कराना है।

यूमा एनर्जी (Yuma Energy) ने मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC) के साथ साझेदारी कर मुंबई मेट्रो लाइन 3 पर बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित करने की घोषणा की है। इस पहल के तहत मेट्रो नेटवर्क के 9 स्टेशनों पर 22 स्वैपिंग स्टेशन लगाए जाएंगे, जिससे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर उपयोगकर्ताओं को बेहतर सुविधा मिलेगी।

यह स्टेशन खासतौर पर गिग वर्कर्स, डिलीवरी पार्टनर्स, फ्लीट ऑपरेटर्स और रोज़ाना यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बनाए जा रहे हैं, ताकि उन्हें वाहन चार्जिंग में लगने वाले लंबे समय से राहत मिल सके। कंपनी पहले से ही मुंबई में 13,000 से ज्यादा वाहनों का संचालन कर रही है और प्रतिदिन 20,000 से अधिक बैटरी स्वैप कर रही है।

यह साझेदारी MMRC के नॉन-फेयर बॉक्स रेवेन्यू (NFBR) मॉडल के तहत की गई है, जिसके जरिए मेट्रो स्टेशनों पर विज्ञापन और रिटेल के अलावा अब ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर को भी शामिल किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, यह कदम शहरी मोबिलिटी को अधिक टिकाऊ और कनेक्टेड बनाने में मदद करेगा।

यूमा एनर्जी के अनुसार, मेट्रो कॉरिडोर की उच्च कनेक्टिविटी कंपनी के नेटवर्क विस्तार के लिए महत्वपूर्ण है। मुंबई मेट्रो लाइन 3, जिसे एक्वा लाइन भी कहा जाता है, शहर के उत्तर से दक्षिण तक लगभग 33.5 किलोमीटर लंबा अंडरग्राउंड कॉरिडोर है और इसे मुंबई की प्रमुख ट्रांजिट लाइनों में से एक माना जाता है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities